{"_id":"60d930ca8ebc3edbc578181d","slug":"vishal-dadlani-birthday-special-interesting-facts-about-music-composer-song-writer-and-singer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: 'मुसु मुसु हासी' गाने से नजरों में आ गए थे विशाल ददलानी, इस लत ने खतरे में डाल दिया था करियर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन: 'मुसु मुसु हासी' गाने से नजरों में आ गए थे विशाल ददलानी, इस लत ने खतरे में डाल दिया था करियर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 28 Jun 2021 08:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विशाल ददलानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
28 जून 1973 को मुुंबई के बांद्रा में जन्में विशाल ददलानी आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। विशाल ददलानी संगीत की दुनिया का मशहूर चेहरा हैं। उन्होंने बहुत सी फिल्मों में संगीत कंपोज करने के साथ-साथ गानों में भी आवाज दी है। उनकी आवाज श्रोताओं को बहुत पसंद हैं। विशाल ने अपनी पढ़ाई मुंबई से की है। साल 1994 में उन्होंने अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद विशाल पूरी तरह संगीत की दुनिया से जुड़ गए। उसी साल विशाल ने चार लोगों के साथ मिलकर अपना एक म्यूजिक बैंड पेंटाग्राम बनाया। 1999 में आई फिल्म 'प्यार में कभी कभी' से विशाल ने अपने करियर की शुरुआत की थी।
एक गाने ने बदल दी विशाल की जिंदगी
फिल्म का गाना 'मुसु मुसु हासी' हिट रहा और विशाल को पहचान मिली। हालांकि उनके करियर को उड़ान साल 2003 में आई फिल्म 'झंकार बीट्स' से मिली। फिल्म के गाने 'तू आशिकी है' के लिए विशाल को फिल्मफेयर का न्यू म्यूजिक टैलेंट आरडी बर्मन अवॉर्ड दिया गया। विशाल एक सफल म्यूजिक कंपोजर और गायक होने के साथ-साथ टीवी रिएलिटी शो में बतौर जज के रूप में नजर आते हैं। आज विशाल के हुनर का लोहा पूरी दुनिया मानती है लेकिन एक समय ऐसा आया था जब उन्हें लगने लगा था कि अब उनका करियर खत्म है।
2 of 5
विशाल ददलानी
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल विशाल ददलानी ने एक बार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया था जिसमें वो एक गाना गाते नजर आए थे। इस वीडियो को साझा करते हुए विशाल ने लिखा था, 'मैंने अगस्त 2019 में स्मोकिंग करना छोड़ दिया। 9 साल से मैं एक दिन में 40 सिगरेट पीता था। मेरी आवाज काफी खराब हो गई थी। म्यूजिक रिकॉर्डिंग और कई कॉन्सर्ट में मुझे काफी कुछ भला बुरा सुनने को मिला था'।
3 of 5
विशाल ददलानी
- फोटो : सोशल मीडिया
आगे विशाल ने कहा कि, 'मेरी आवाज पूरी तरह से खराब हो गई थी। मैंने कभी आपको ये नहीं बताया कि इसके चलते मैंने कितना संघर्ष किया है। स्मोकिंग छोड़ने के बाद अब मैं पूरी तरह से ठीक हूं और मेरी आवाज भी ठीक हो गई है'। विशाल ने जब ये वीडियो साझा किया था तो उनके फैंस ने सिगरेट जैसी बुरी लत छोड़ने पर खुशी जताई थी और उनके जज्बे की तारीफ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विशाल ददलानी
- फोटो : सोशल मीडिया
विशाल का नाम विवादों में भी खूब रहा है। वो एक ऐसे सेलेब्स हैं जो अक्सर अपने मन की बात लोगों से साझा करते हैं और कई बार इसके चलते उन्हें विवाद का सामना करना पड़ा है। रैपर हनी सिंह के साथ उनकी कोल्ड वॉर भी किसी से छिपी नहीं रही। दरअसल फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के गाने विशाल ने कंपोज किए थे, लेकिन टाइटल ट्रैक के लिए शाहरुख और रोहित शेट्टी ने हनी सिंह को चुना तो हनी सिंह के साथ विशाल की ट्यूनिंग थोड़ी बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
5 of 5
विशाल-शेखर
- फोटो : सोशल मीडिया
इंडस्ट्री में विशाल की जोड़ी शेखर के साथ काफी पसंद की जाती है।विशाल का नाम शेखर के बगैर अधूरा है। शेखर के साथ विशाल ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट दिए। दोनों ने हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल और मराठी फिल्मों में संगीत दिया है। दोनों की मुख्य फिल्मों में 'झंकार बीट्स', 'दस', 'ब्लफ मास्टर', 'ओम शांति ओम', 'बचना ऐ हसीनो', 'दोस्ताना', 'अनजाना अनजानी', 'रा वन', 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'वॉर' सहित अन्य शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।