कमाल राशिद यूं तो अक्सर लाइमलाइट में आ जाते हैं। लेकिन जब से केआरके ने सलमान खान की फिल्म राधे का रिव्यू दिया है तब से तो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। आए दिन एक नया विवाद खड़ा हो जाता है। सलमान खान के समर्थन में उतरे सिंगर मीका सिंह पर भी केआरके ने हमला बोल दिया और उन्हें नाक से गाने वाला सिंगर कह डाला। उसके बाद केआरके ने कंगना रणौत से भी पंगा मोल ले लिया था। अब केआरके शाहरुख खान से भी जा उलझे हैं।
विवाद: केआरके की शाहरुख खान को नसीहत, 'सही फिल्मों का चुनाव करें तो अब भी 500 करोड़...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, बीते कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में 'बिगिल' और 'राजा रानी' जैसी फिल्में बनाने वाले एटली कुमार के साथ शाहरुख एक फिल्म करने जा रहे हैं। बस इसी बात को लेकर केआरके ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। इनमें उन्होंने शाहरुख खान और एटली कुमार के साथ काम करने को लेकर अपनी राय रखी है।
केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि शाहरुख खान साउथ डायरेक्टर एटली कुमार के साथ फिल्म क्यों कर रहे हैं, जो हिंदी दर्शकों की बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं। शाहरुख खान की यह सबसे बड़ी समस्या है कि वह कहानी की बजाय फिल्ममेकर्स पर भरोसा कर रहे हैं। लोग उन्हें पठान जैसी मसाला फिल्मों में स्वीकार नहीं करते।'
I really can’t understand that why SRK is doing a film with south director #Atlee who doesn’t know anything about Hindi audience choice. This is the biggest problem of #SRK that he is trusting makers instead of story. People won’t accept him in masala films like #Pathan etc.
केआरके ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'शाहरुख खान भी दूसरे स्टार्स की तरह गलती कर रहे हैं कि वह 56 साल की उम्र में भी बूढ़ा नहीं बनना चाहते हैं। वह सिर्फ भोलू क्यूट ब्वॉय का रोल करना चाहते हैं, जिसे लोग पचा नहीं पाएंगे। बॉलीवुड एक्टर्स फिल्म में यंग एक्ट्रेसेस को पाने के लिए यंग ब्वॉय वाले रोल कर रहे हैं।'
Even #SRK is doing same mistake like other stars that he doesn’t want to become old man at the age of 56 years also. He wants to do only Bholu cute boy role, which ppl won’t digest. Bollywood actors are having phobia of doing young boy role to get young actress in the film.
केआरके ने अन्य ट्वीट में लिखा, 'शाहरुख खान शानदार एक्टर हैं और यदि वह सही फिल्म का चुनाव करें तो अब भी 500 करोड़ के बिजनेस वाली फिल्में दे सकते हैं लेकिन दुर्भाग्य से वह गलत फिल्में कर रहे हैं। मैं सच में उनसे बहुत प्यार करता हूं, इसलिए मुझे उनकी खराब फिल्मों के च्वॉइस के लिए बहुत बुरा लगता है। और जब मैं खराब रिव्यू दूंगा तो वह दूसरे एक्टर्स की तरह गुस्सा हो जाएंगे।'
#SRK is brilliant actor and he still can give big hit film of 500Cr business if he does right film. But unfortunately he is doing wrong films. I really love him, so I feel really bad for his choice of bad films. And he will get angry like other actors when I will give bad review.