फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 सालों का सफर: 'जब काम शुरू किया तब नाबालिग थी, बहुत कुछ झेला है', कंगना का बयान

Sun, 27 Jun 2021 10:14 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 27 Jun 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Completes 15 Years in Bollywood See Transformed Look
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम (स्क्रीन ग्रैब)

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत (Kangana Ranaut) अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहती हैं। कभी किसी के साथ बयानबाजी को लेकर तो कभी अपनी फिल्मों को लेकर। वैसे इन दिनों कंगना अपनी नई फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों ही कंगना ने इस बात की घोषणा की है कि वे इस फिल्म का निर्देशन खुद करेंगी और इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। इसी बीच कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक मजेदार वीडियो अपलोड किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।



15 सालों का इतना बदल गया है लुक
जब से कंगना का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किया गया है तब से वह अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर काफी सक्रिय हो गई हैं। आए दिन कंगना इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फोटोज और वीडियोज साझा करती रहती हैं। हाल ही में साझा की गई वीडियो में कंगना ने अपने 15 साल की जर्नी को दिखाया है। वीडियो में आप देख सकेंगे कि कंगना के लुक में 15 सालों में काफी बदलाव आ गया है। कंगना ने साल 2006 में बॉलीवुड फिल्म 'गैंगस्टर' से डेब्यू किया था।


 
Kangana Ranaut Completes 15 Years in Bollywood See Transformed Look
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने वीडियो के साथ-साथ एक बड़ा सा कैप्शन लिखा है और इसके बारे में विस्तृत जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा, 'मेरी बहन ने मुझे यह वीडियो भेजी जो कि एक फैन द्वारा बनाई गई है। फिल्म इंडस्ट्री में आगे बढ़ना और जगह बनाना कुछ ऐसा होता है। मैंने जब काम करना शुरू किया था तब मैं नाबालिग थी। मैंने बहुत कुछ झेला है। उस समय बिना माता पिता की मदद और फिल्म इंडस्ट्री की सही समझ ना होने के बावजूद मैंने काम करने की ठानी। जिस समय स्कूल में पढ़ना और खेलना चाहिए था, तब मैं करियर के बारे में सोच रही थी।'

Kangana Ranaut Completes 15 Years in Bollywood See Transformed Look
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना आगे लिखती हैं, 'लेकिन जल्दी शुरुआत करने की वजह से मुझे काफी वक्त भी मिला क्योंकि आज मुझे लगता है मैं अभी भी 34 साल की उम्र में एक नई शुरूआत कर सकती हूं और एक बेहतर और सफल फिल्ममेकर बन सकती हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Completes 15 Years in Bollywood See Transformed Look
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने गीता का हवाला देते हुए आगे लिखा, 'कृष्ण ने गीता में जो कहा है उस पर मुझे पूरा भरोसा है कि जो भी चीज बुरी नजर आती है उसमें कुछ अच्छाई भी होती है। और जो भी चीज ऊपर से अच्छी नजर आती है उसके मूल में कुछ ना कुछ जरूर गलत होता है। चाहे हम इसे देखें या नहीं यह हमारी समस्या है लेकिन इससे वास्तविकता नहीं बदली जा सकती।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

विज्ञापन
Kangana Ranaut Completes 15 Years in Bollywood See Transformed Look
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि कंगना की फिल्म 'थलाइवी' रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में वो जयललिता के किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज के साथ ही हिट हो गया था और दर्शकों को काफी अच्छा लगा था। वहीं अब कंगना इंदिरा गांधी बनने की तैयारी कर चुकी हैं। इन फिल्मों के अलावा कंगना 'धाकड़’, ‘तेजस’ और ‘मणिकर्णिका रिटर्नस: दी लीजेंड ऑफ दिद्दा’ पर काम कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed