फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलंकृता सहाय का बयान: प्रो़ड्यूसर ने किए आपत्तिजनक कमेंट्स तो मजबूरन छोड़नी पड़ी फिल्म

Sun, 27 Jun 2021 08:52 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 27 Jun 2021 08:52 PM IST
विज्ञापन
Alankrita Sahai steps out of film after lewd comments and harassment by producer
अलंकृता सहाय - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2014 में मिस इंडिया अर्थ (Miss India Earth) का खिताब जीत चुकीं मॉडल-एक्ट्रेस अलंकृता सहाय (Alankrita Sahai) अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, अलंकृता सहाय को अपने करियर में खराब अनुभव का सामना करना पड़ा है। एक फिल्म प्रोड्यूसर ने उनके साथ खराब व्यवहार किया और उनपर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की है। अलंकृता सहाय एक पंजाबी फिल्म के लिए काम कर रही थीं। इस फिल्म का नाम 'Fuffad Ji' है लेकिन खराब परिस्थितियों के चलते उन्होंने इस फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया है।

प्रोड्यूसर ने किया दुर्व्यवहार
प्रोड्यूसर की ओर से खराब व्यवहार दिखाने पर अलंकृता सहाय ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, 'फिल्म की पूरी टीम अच्छी थी लेकिन प्रोड्यूसर्स में से एक गैर-पेशेवर और अनैतिक था और मैं पंजाब पहली बार नहीं गई थी। मैंने अब तक कई प्रोड्यूसर्स और लोगों के साथ काम किया है, और सभी के साथ अच्छा अनुभव रहा है। लेकिन ऐसा अनुभव मैंने पहले कभी नहीं लिया था।'

Alankrita Sahai steps out of film after lewd comments and harassment by producer
अलंकृता सहाय - फोटो : सोशल मीडिया

अलंकृता सहाय का कहना है कि यह सब पेशेवर मतभेदों के साथ शुरू हुआ और फिर एक समय आया जब वह प्रोड्यूसर के साथ काम नहीं कर पा रही थीं, क्योंकि उन्होंने सारी हदें पार कर दी थीं। अलंकृता ने आगे कहा, 'किसी को भी सीमा पार नहीं करनी चाहिए। अगर आप मेरे बारे में अनुचित टिप्पणी करते हैं तो मैं इसे क्यों बर्दाश्त करूंगी? एक महिला होने के नाते, मेरा स्वाभिमान मेरे लिए सब कुछ है, और मैं इसकी रक्षा करूंगी चाहे कुछ भी हो जाए।'

Alankrita Sahai steps out of film after lewd comments and harassment by producer
अलंकृता सहाय - फोटो : सोशल मीडिया

अलंकृता सहाय ने आगे कहा, 'कोई भी मेरे साथ अपने पैसे और पावर का दुरुपयोग नहीं कर सकता और ना ही सीमाएं लांघ सकता है। मेरे लिए यह उत्पीड़न था।' इसके अलावा अलंकृता सहाय ने फिल्म प्रोड्यूसर को लेकर और भी ढेर सारी बातें कही हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म से अलंकृता सहाय पंजाबी फिल्मों में डेब्यू करने वाली थीं, लेकिन इस खराब अनुभव की वजह से उन्हें वह फिल्म छोड़नी पड़ी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Alankrita Sahai steps out of film after lewd comments and harassment by producer
अलंकृता सहाय - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि अलंकृता सहाय बॉलीवुड के नए कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अभिनेता विक्की कौशल के साथ फिल्म लव पर स्क्वायर फीट से की थी। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। अलंकृता सहाय की इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। लव पर स्क्वायर फीट साल 2018 में आई थी।

विज्ञापन
Alankrita Sahai steps out of film after lewd comments and harassment by producer
अलंकृता सहाय - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो कर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा अलंकृता सहाय बॉलीवुड फिल्म नमस्ते इंग्लैंड में भी नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थीं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed