बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और अभिनेत्री अनन्या पांडे के अफेयर की अफवाह खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों के रिश्ते की खबरें तब से आ रही हैं, जब से उन्होंने सार्वजनिक रूप से एक साथ दिखना शुरू किया है। दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है, जिसने उनकी डेटिंग की अफवाह को और हवा दी है। बुधवार तड़के आदित्य और अनन्या को एक बार फिर एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया।
Aditya-Ananya: डिनर डेट पर साथ स्पॉट किए गए आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे, अफेयर की अफवाहों का बाजार गर्म
इस दौरान आदित्य ऑल ब्लैक ऑउटफिट में डैशिंग लग रहे थे तो वहीं बॉडी-हगिंग ड्रेस में अनन्या बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वह दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे थे। पैपराजी ने उन्हें तब स्पॉट किया, जब वह बांद्रा मुंबई में एक चीनी रेस्तरां से साथ बाहर निकल रहे थे। इसके बाद दोनों ने पैपराजी के लिए पोज भी दिए।
Nushrratt Bharuccha: छोटे पर्दे से करियर शुरू कर नुसरत ने बॉलीवुड में मचाया तहलका, मेहनत के दम पर पाया मुकाम
आदित्य और अनन्या दोनों ने अपने रिश्ते की चल रही अफवाह को न तो स्वीकार किया है और न ही इसका खंडन किया है। फैमली पार्टियों में भाग लेने से लेकर फीफा विश्व कप के सेमी-फाइनल तक, दोनों को कई बार सार्वजनिक रूप से एक साथ देखा गया है, लेकिन दोनों रिश्ते में हैं या नहीं इस पर असमंजस बना रहता है।
Nawazuddin Siddiqui: 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल में चांद नवाब की भूमिका दोहराएंगे नवाज! अभिनेता ने किया खुलासा
हाल ही में, रणबीर कपूर एक चैट शो में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने आदित्य और अनन्या के रिश्ते पर टिप्पणी की थी। रणबीर ने कहा था, 'मुझे पता है कि आदित्य 'ए' अक्षर से शुरू होने वाली लड़की को पसंद करता है। भले ही रणबीर ने महज 'ए' शब्द कहा है, बावजूद इसके भी लोग यह कयास लगाने लगे हैं कि रणबीर ने अनन्या और आदित्य के रिश्ते पर पक्की मुहर लगा दी है।
Alia Bhatt: इवेंट में खाली बैग ले जाने पर ट्रोल हुईं आलिया भट्ट, गुस्साए नेटिजन्स ने दी तरह-तरह की नसीहत
इससे पहले अनन्या की मां भावना पांडे ने अपनी बेटी के लिंकअप की खबरों पर प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि अनन्या सिंगल हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि वह नकारात्मकता के बजाय सकारात्मकता पर ध्यान केंद्रित करना चुनती हैं।
The Kerala Story: SC में बैन लगाने के अपने फैसले के बचाव में उतरी पश्चिम बंगाल सरकार, कहा- इसमें अभद्र भाषा है
