बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर बहुत की कम वक्त में वो मुकाम हासिल कर लिया है जिसकी तमन्ना हर कलाकार रखता है। उनकी अदाकारी के लोग दीवाने हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्मों में काम किया है। बेहतरीन फिल्मों के अलावा वह अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। 17 मई यानी आज एक्ट्रेस को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। तो चलिए शुरू करते हैं...
Nushrratt Bharuccha: छोटे पर्दे से करियर शुरू कर नुसरत ने बॉलीवुड में मचाया तहलका, मेहनत के दम पर पाया मुकाम
नुसरत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी की दुनिया से की थी। साल 2002 में वह जी टीवी के सीरियल ‘किट्टी पार्टी’ सीरियल में नजर आई थीं। ‘किट्टी पार्टी’ में उनका रोल ज्यादा देर का तक नहीं था, वह कुछ ही हफ्तों के लिए सीरियल में नजर आई थीं। इस सीरियल में अभिनेत्री पूनम ढिल्लों मुख्य भूमिका में थीं। इसके बाद नुसरत ने दूसरे शो ‘सेवन’ में काम किया। इसके बाद उन्होंने फिल्मों की तरफ अपने रुचि दिखाई। लंबे संघर्ष के बाद नुसरत भरूचा को साल 2006 में फिल्म का ऑफर मिला।
साल 2006 में नुसरत भरूचा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'जय संतोषी मां' से की थी। उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी और फ्लॉप हो गई। फिर उन्हें साल 2009 में फिल्म 'कल किसने देखा है' में देखा गया। नुसरत भरूचा की दूसरी फिल्म भी बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी थी। इसके बाद वह फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' और 'प्यार का पंचनामा' में नजर आईं।
नुसरत भरूचा की साल 2011 में आई फिल्म 'प्यार का पंचनामा' में उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई। भले ही यह बड़ी हिट साबित ना हुई हो लेकिन इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और नुसरत भरूचा की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म के बाद से नुसरत भरूचा को फिल्मों को ऑफर मिलना शुरू हुए। इसके बाद उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनानी शुरू कर दी। साल 2015 नुसरत भरूचा की फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2' हिट साबित हुई।
यह भी पढ़ें: करण जौहर से डील टूटने के बाद से निशाने पर लाइका, रुपहले पर्दे के पीछे की ये है पूरी कहानी
नुसरत भरूचा की फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' को दर्शकों का खूब प्यार मिला, यह फिल्म हिट साबित हुई। इस फिल्म में उन्होंने कार्तिक आर्यन और सनी सिंह जैसे कलाकारों के साथ काम किया था। साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर आंधी चली थी। उस साल यह फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। इस फिल्म से ना केवल नुसरत भरूचा को बल्कि कार्तिक आर्यन को भी बड़ी पहचान मिली। नुसरत ने आयुष्मान खुराना के साथ ड्रीम गर्ल में काम किया, जिसे दर्शकों का प्यार मिला। इसके अलावा उन्होंने राजकुमार राव के साथ छलांग में काम किया। साल 2022 में वह अक्षय कुमार के साथ रामसेतु और सेल्फी में नजर आईं।
यह भी पढ़ें: 'सबको ट्रॉफी के साथ फोटो चाहिए, मेरे साथ नहीं', ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा ने किया खुलासा
