फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aditya Roy Kapur: इस फिल्म के सेट पर श्रद्धा के करीब आए थे आदित्य, प्यार में विलेन बनी थीं अभिनेत्री की मां

Wed, 16 Nov 2022 08:46 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 16 Nov 2022 08:46 AM IST
विज्ञापन
Aditya Roy Kapur birthday Special Know about Ashiqui 2 actor love story with shraddha Kapoor Breakup career
आदित्य रॉय कपूर, श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता आदित्य रॉय कपूर अपना जन्मदिन 16 नवंबर को मनाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड के कई शानदार फिल्मकारों और कलाकारों के साथ काम किया है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने आपको एक अभिनेता के तौर पर बॉलीवुड में बखूबी स्थापित किया है। आज उनका 37वां जन्मदिन है और 37 साल के होने जा रहे अभिनेता ने अपनी अदाकारी के दम पर एक अलग मुकाम हासिल किया है। इंडस्ट्री में आदित्य को पहचान फिल्म 'आशिकी 2' से मिली थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। आदित्य रॉय कपूर के 37वें जन्मदिन पर हम आपको उनके जीवन और लव लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। 

Aditya Roy Kapur birthday Special Know about Ashiqui 2 actor love story with shraddha Kapoor Breakup career
आदित्य रॉय कपूर, श्रद्धा कपूर - फोटो : Social media

16 नवंबर 1985 को मुंबई में जन्में आदित्य रॉय कपूर मशहूर निर्माता-निर्देशक सिद्धार्थ रॉय कपूर और अभिनेता कुणाल रॉय कपूर के छोटे भाई हैं। आपको बता दें कि फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन उनकी भाभी हैं। बताया जाता है कि आदित्य पहले क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने क्रिकेट छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम और रखा और अलग मुकाम हासिल किया। आदित्य रॉय कपूर ने अभिनेता के तौर पर अपना करियर साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'लंडन ड्रीम' से किया था। 

Sapna Choudhary: सपना चौधरी का नया गाना रिलीज, अदाओं से फैंस की धड़कनें बढ़ाती नजर आईं डासिंग क्वीन

Aditya Roy Kapur birthday Special Know about Ashiqui 2 actor love story with shraddha Kapoor Breakup career
श्रद्धा कपूर्, आदित्य राय कपूर - फोटो : Social media

लेकिन आदित्य को पहचान साल 2013 में आई फिल्म 'आशिकी 2' से मिली थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 'आशिकी 2' में श्रद्धा और आदित्य की केमेस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में काम करने के बाद से ही आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर के अफेयर की चर्चा जोरों पर होने लगी थी। मीडिया  रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे और उनको साथ रहना भी पसंद था। दोनों एक-दूसरे को डेट भी कर रहे थे। 'आशिकी 2' के बाद दोनों की जोड़ी फिल्म 'ओके जानू' में दिखाई दी थी। हालांकि, आदित्य और श्रद्धा के रिश्ते को अभिनेत्री के परिवार ने कभी भी स्वीकार नहीं किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार श्रद्धा की मां को हमेशा से लगता था कि आदित्य श्रद्धा के करियर पर बोझ बन रहे हैं, जिसकी वजह से दोनों की राहें साल 2016 में अलग हो गई थीं।

Uunchai Collection Day 5: 'ऊंचाई' का बढ़िया प्रदर्शन जारी, पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ से पांचवें दिन भी मिला फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Roy Kapur birthday Special Know about Ashiqui 2 actor love story with shraddha Kapoor Breakup career
आदित्य रॉय कपूर, अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

श्रद्धा कपूर के बाद आदित्य रॉय कपूर की जिंदगी में डीवा धवन आई थीं। दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, दोनों ने ही इसकी पुष्टि नहीं की है। एक इंटरव्यू में आदित्य रॉय कपूर ने कहा था कि वह और दीवा कई साल से अच्छे दोस्त हैं और उनके बीच इससे ज्यादा कोई रिश्ता नहीं है। डीवा के बाद अब आदित्य रॉय कपूर का नाम अनन्या पांडे से जुड़ रहा है। दोनों को हाल ही में दिवाली पार्टी में साथ स्पॉट किया गया था, जिसके बाद उनकी डेटिंग की खबरें तेज हो गई हैं। 

Dalljiet Kaur: दलजीत कौर से बेपनाह इश्क करते थे शालीन भनोट, जानें शादी के बाद कैसे अलग हो गईं दोनों की राहें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed