इन दिनों अनन्या पांडे अपनी आगामी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। उनका नाम अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों सितारे बीते महीने छुट्टियां मनाने यूरोप गए। वहां से दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हुईं। अब इस पर आदित्य रॉय कपूर ने चुप्पी तोड़ी है।
Aditya Roy Kapur: यूरोप ट्रिप से अनन्या के साथ वायरल हुईं तस्वीरों पर आदित्य ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि आदित्य और अनन्या के कथित अफेयर की खबरें गपशप गलियों में जमकर फैल रही हैं। ऐसी खबरें हैं कि बीते महीने दोनों सितारे पहले स्पेन गए और फिर वहां से पुर्तगाल रवाना हुए। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान आदित्य रॉय कपूर से इस बारे में सवाल किया गया और पूछा गया कि यूरोप में बिताई गईं छुट्टियों का अनुभव कैसा रहा?
इस पर एक्टर ने कहा कि उन्हें रिलैक्स करने के लिए एक ब्रेक की जरूरत थी। हालांकि, वहां मुंबई का मॉनसून बहुत याद आया। आदित्य ने कहा, 'मुझे एक ब्रेक की दरकार थी। हालांकि, इस चक्कर में मैंने मॉनसून मिस कर दिया, मुझे मुंबई का मॉनसून बहुत पसंद है और जब से मैं वापस आया हूं, एक सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है।'
Abhinav Shukla: रुबीना की प्रेग्नेंसी की खबरों पर अभिनव शुक्ला ने तोड़ी चुप्पी, बोले- लोगों को अटकलें लगाने दो
हॉलीडे के दौरान की अनन्या के साथ इंटरनेट पर लीक हुईं कुछ तस्वीरों को लेकर जब आदित्य से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्होंने भी सुना है। एक्टर ने आगे कहा, 'यह अच्छी बात है कि मैं सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं हूं। लेकिन, निश्चित रूप से मैंने इस बारे में सुना है।' बता दें कि दोनों के अफेयर के कयास तब लगने शुरू हुए जब दोनों को बीते वर्ष कृति सेनन की दिवाली पार्टी में साथ देखा गया।
Saiyami Kher: घूमने के लिए साथी की नहीं हौसले की जरूरत, सैयामी खेर ने इटली प्रवास पर खुद ही शूट की फिल्म
बात अनन्या पांडे के वर्क फ्रंट की करें तो उनकी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' 25 अगस्त 2023 को रिलीज होगी। इसमें वह आयुष्मान खुराना के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। वहीं आदित्य रॉय कपूर आखिरी बार शो 'द नाइट मैनेजर' में नजर आए। अब जल्द ही वह अनुराग बासु की आगामी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में दिखाई देंगे। इसमें वह सारा अली खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।
Dream Girl 2 poster: ट्रेलर से पहले पूजा ने बजाया फैंस के 'दिल का टेलीफोन', नए पोस्टर में दिखाया हुस्न का जलवा