{"_id":"629747f3a11c04765b5670bf","slug":"adivi-sesh-film-major-first-day-box-office-prediction-can-earn-so-many-crores-on-opening-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Major Box Office Prediction: बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार होगी जबरदस्त जंग, पहले दिन 'मेजर' कर सकती है इतनी कमाई!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Major Box Office Prediction: बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार होगी जबरदस्त जंग, पहले दिन 'मेजर' कर सकती है इतनी कमाई!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 01 Jun 2022 06:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मेजर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार तीन फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है। इनमें दो साउथ की तो वहीं एक बॉलीवुड फिल्म है। हालांकि इन तीनों फिल्मों को पैन इंडिया रिलीज किया जा रहा है जिससे यह मुकाबला और दिलचस्प होता दिख रहा है। तीन जून को सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज और कमल हासन की विक्रम के साथ एक और फिल्म रिलीज होने जा रही है जिसका लोगों को लंबे समय से इंतजार है। इस फिल्म का नाम मेजर है। यह फिल्म मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित है। मेजर में आदिवि सेष, सोभिता धूलिपाला और साई मांजरेकर लीड रोल में नजर आने वाली हैं।
2 of 4
मेजर
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है मेजर की कहानी?
यह फिल्म मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की बायोपिक है। बता दें कि मुंबई हमले में आतंकियों से लड़ते हुए सेना के जवान मेजर संदीप शहीद हो गए थे। इस फिल्म से लोगों को उनके साहस और पराक्रम के बारे में जानने को मिलेगा। फिल्म में मेजर के बचपन, प्रेम कहानी और देश के लिए जान न्यौछावर करने का जज्बा देखने को मिलेगा।
3 of 4
मेजर
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले दिन हो सकती है इतनी कमाई
26/11 हमले पर आधारित इस फिल्म को लेकर काफी पहले से बज बन चुका है। फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। आदिवि सेष को मेजर संदीप के किरदार में देखकर लोगों में फिल्म देखने की उत्सुक्ता और ज्यादा बढ़ गई है। माना जा रहा है कि पहले दिन फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म पहले दिन 15-20 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। अगर फिल्म को अच्छे रिव्यू मिलते हैं तो वीकेंड में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मेजर
- फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गजों से है कड़ी टक्कर
फिल्म मेजर दो दिग्गज कलाकार कमल हासन की विक्रम और अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज के साथ रिलीज होने जा रही है। इस वजह से तीन जून को बॉक्स ऑफिस पर कड़े मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। हालांकि यह हमेशा देखा गया है कि जब भी बड़े बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराती हैं तो नुकसान दोनों को ही उठाना पड़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।