साल 2022 सिनेप्रेमी के लिए काफी खास है। इस साल कई छोटी-बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। साउथ अभिनेता अदीवी सेष की अपकमिंग फिल्म 'मेजर' भी इस लिस्ट में शामिल है। कोरोना वायरस की वजह से फिल्म 'मेजर' की रिलीज डेट को कई बार बदला गया था और आखिरकार ये फिल्म सिनेमाघरों में 27 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज डेट को एक बार फिर बदल दिया है। अदीवी सेष ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म की नई तारीख का एलान किया है।
Prithviraj VS Major: बॉक्स ऑफिस पर 'पृथ्वीराज' और ‘मेजर’ की भिड़ंत, अक्षय कुमार को टक्कर देगी साउथ की ये फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
अदीवी सेष ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसके साथ ही उन्होंने फिल्म की नई रिलीज डेट भी बताई है। इस पोस्टर में वह मेजर के रूप में दिखाई दे रहे हैं। बैकग्राउंड में युद्ध का माहौल है और अभिनेता के माथे पर चोट का निशान है। इस पोस्टर से साफ है कि फिल्म में देशभक्ति के जज्बे से भरे हुए कई सीन्स मौजूद होंगे। इस पोस्टर के कैप्शन में अभिनेता ने बताया कि यह फिल्म तीन जून को तेलुगू के अलावा हिंदी और मलयालम भाषा में भी रिलीज होगी।
View this post on Instagram
अक्षय कुमार को टक्कर देंगे अदीवी सेष
अदीवी सेष की फिल्म 'मेजर' की रिलीज डेट बदले की वजह वेंकटेश और वरुण तेज की फिल्म 'एफ 3' है। 'एफ 3' 27 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और 'मेजर' के मेकर्स सिनेमाघरों में 'एफ3' से क्लैश नहीं चाहते हैं और इसी वजह से उन्होंने इस फिल्म की रिलीज डेट को बदल दिया। लेकिन अब 'मेजर' की भिड़ंत अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' से होगी। अक्षय कुमार की फिल्म भी 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
ये है फिल्म की कहानी
अदीवी सेष की फिल्म मेजर उन्नीकृष्णन की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे उन्होंने देश की सेवा के लिए खुद को आगे रखा और एक दमदार मेजर बने। इस फिल्म में उन्नीकृष्णन के बचपन को भी दिखाया जाएगा, जिसकी झलक फिल्म के टीजर में देखने को मिली थी। फिल्म में अदीवी सेष के अलावा, शोभिता धूलिपाला, सई मांजरेकर, प्रकाश राज, रेवती और मरली शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं।