फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इसलिए 'तू याद आया' के सेट पर रोने लगीं अदनान की बेटी, 'बाबा' की एक्टिंग से जुड़ा कनेक्शन

Wed, 12 Feb 2020 05:12 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Wed, 12 Feb 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Adnan sami daughter Medina cried on the sets of Tu Yaad Aya due to father tears
बेटी के साथ अदनान सामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अदनान सामी अपने लेटेस्ट सिंगल तू याद आया के साथ वापस आ चुके हैं। अदनान के इस गाने को भारत और दुनिया भर में काफी सराहा भी जा रहा है।  तू याद आया की शूटिंग के दौरान हुई एक दिलचस्प सी घटना हुई। वीडियो में एक इंटेंस पार्ट भी है जहां अदनान को अपने आँसू पोंछते हुए देखा जा सकता है और अदनान के रोने से ही जुड़ा है ये किस्सा।

Adnan sami daughter Medina cried on the sets of Tu Yaad Aya due to father tears
अदनान सामी की बेटी मदीना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिलचस्प बात यह है कि, अदनान की बेटी मदीना, जो कभी भी किसी फिल्म  या सॉन्ग के शूट पर नहीं गई थी। तू याद आया पर पहली बार अदनान की वाइफ रोया के साथ मौजूद थी। थोड़ी देर के बाद, अदनान की ढाई साल की बेटी रोने लगी। अदनान, उनकी पत्नी और पूरा सेट छोटी बच्ची के इस तरह अचानक रोने से अचंभित और घबरा गए थे। जब अदनान ने उसे प्यार से पूछा तुम्हे क्या हुआ, तुम क्यों रो रही हो, 'उसने कहा,' मैं रो रही हूं क्योंकि मेरे बाबा रो रहे हैं। '

Adnan sami daughter Medina cried on the sets of Tu Yaad Aya due to father tears
'तू याद आया' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

छोटी सी बच्ची के माता-पिता ने उसे चुप करने के लिए अपनी पूरी कोशिश की, उसे विश्वास दिलाया कि सब कुछ ठीक है और उसके पिता के आंसू असली नहीं है वह सिर्फ कैमरे के लिए हैं। ढाई साल की मदीना शायद ही "एक्शन" और "कट" और अपने पिता की नम आंखों के बीच के अंतर को देख पाती। इसलिए मदीना के आंसू नहीं रुके लेकिन शूटिंग रुक गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Adnan sami daughter Medina cried on the sets of Tu Yaad Aya due to father tears
'तू याद आया' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसके बाद शूटिंग फिर से शुरू करना क्रू के लिए एक चुनौती बन गया। अदनान अब इस घटना पर हंसते हुए कहते हैं, "आखिरकार, मेरी पत्नी को उसे लोकेशन से दूर ले जाना पड़ा ताकि हम शूटिंग जारी रख सकें।" अदनान आगे कहते हैं, 'मेरी बेटी को यह गाना बहुत पसंद है। उसने कई बार ऑडियो सुना है। वह इसे गाने की कोशिश भी करती है। अब जब उसे वीडियो के बारे में पता चला है, वह वीडियो देखने पर जोर देती है और हर बार रोती है।  हम जैसे ही पूछते है मदीना, अब तुम क्यों रो रही हो? वह कहती है, "मैं रो रही हूं क्योंकि जब आप रो रहे थे तो मैं आपके साथ नहीं थी बाबा। तो मैं कहता हूँ," मैं अब आपके साथ हूं। तो खुश रहो।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed