फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तानी को अदनान सामी ने दिया करारा जवाब, डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ा है पूरा मामला

Tue, 25 Feb 2020 02:44 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 25 Feb 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
Adnan Sami fitting reply to a Pakistani troller claiming cleaning Taj Mahal for Donald Trump
अदनान सामी और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : सोशल मीडिया

गायक अदनान सामी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वहीं अक्सर अदनान सामी के सोशल मीडिया पोस्ट वायरल भी हो जाते हैं। ऐसे में अदनान का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ताजमहल की सफाई को लेकर अदनान ने एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर की बोलती बंद कर दी है।

Adnan Sami fitting reply to a Pakistani troller claiming cleaning Taj Mahal for Donald Trump
Adnan Sami - फोटो : Social Media

दरअसल हाल ही में ट्विटर पर आफताब हसन नामक एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर ने ताजमहल का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में पानी से ताजमहल की धुलाई दिखाई जा रही है। इस वीडियो के कैप्शन के साथ ही आफताब ने भारत पर तंज कसा, लेकिन अदनान ने करारा जवाब देकर आफताब की बोलती बंद कर दी।

Adnan Sami fitting reply to a Pakistani troller claiming cleaning Taj Mahal for Donald Trump
adnan sami - फोटो : social media

आफताब ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'डोनाल्ड ट्रंप को दिखाने के लिए ताजमहल की सफाई की जा रही है। सरकार को पता है कि ये इमारत मुस्लिम शासन के दौरान की है। मुसलमानों को तो देश में इस समय सेकंड क्लास सिटिजन के तौर पर देखा जा रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Adnan Sami fitting reply to a Pakistani troller claiming cleaning Taj Mahal for Donald Trump
adnan sami to pakistan fan

आफताब के ट्विटर पोस्ट पर अदनान ने जवाब देते हुए लिखा, 'सबसे पहले तो आपको अपनी नीयत और दिमाग को साफ रखने की जरूरत है। दूसरी बात ये की ताजमहल को साफ करने के लिए पहले आप के पास ताज महल होना चाहिए। हमारे पास है, आपके पास नहीं।' अदनान के इस शानदार जवाब को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Adnan Sami fitting reply to a Pakistani troller claiming cleaning Taj Mahal for Donald Trump
Trump at Rashtrapati Bhavan - फोटो : PTI

गौरतलब है कि इससे पहले हाल ही में अदनान ने डोनाल्ड ट्रंप का एक फनी वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया था। वीडियो में बाजीराव मस्तानी के गाने मल्हारी पर डोनाल्ड डांस करते नजर आ रहे थे। याद दिला दें कि डोनाल्ड दो दिवसीय भारतीय दौरे पर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed