सब्सक्राइब करें

अदनान सामी ने खोली अवॉर्ड के खरीद- फरोख्त की पोल, शेखर कपूर का समर्थन कर बोले- 'मेरे साथ भी हुआ ऐसा'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 27 Jul 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Adnan Sami Retweeted Shekhar Kapur Tweet and Reveals He Has Faced negotiationsFor Award
अदनान सामी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में इन दिनों अंदरूनी कलह नया रूप रंग लेती जा रही है। बॉलीवुड का एक खेमा बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। तो वहीं दूसरा खेमा लगातार अपने बचाव में लगा हुआ है। इसी कड़ी में नेपोटिज्म पर सवाल खड़े करने वाले लोग लगातार बॉलीवुड को लेकर कई खुलासे कर रहे हैं। वहीं अब अवॉर्ड शो को लेकर हुए खुलासे का समर्थन अदनान सामी ने भी किया है।

Trending Videos
Adnan Sami Retweeted Shekhar Kapur Tweet and Reveals He Has Faced negotiationsFor Award
बेटी के साथ अदनान सामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नेपोटिज्म की तरह ही सालों से अवॉर्ड सेरेमनी, उनकी कैटेगरी और स्टार्स को अवॉर्ड देने के तरीके पर भी सवाल उठ रहे हैं। ये अवॉर्ड किसी इनाम की तरह सेलेब्स को बांटे जाते हैं और जो बच जाता है उसके लिए एक अलग कैटेगरी बना दी जाती है। शो को टीआरपी की रेस में ऊपर ले जाने के लिए स्टार्स के स्टेज परफॉर्मेंस होते हैं और इसके बदले में उन्हें अवॉर्ड्स ऑफर किए जाते हैं। अदनान सामी ने इस बारे में खुलासा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Adnan Sami Retweeted Shekhar Kapur Tweet and Reveals He Has Faced negotiationsFor Award
अदनान सामी

शेखर गुप्ता के खुलासे के बाद शेखर कपूर ने भी इस पर सवाल उठाए थे। अब सिंगर अदनान सामी ने भी खुलासा किया है कि उन्हें अवॉर्ड खरीदने का ऑफर दिया गया था। अदनान ने शेखर के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'बिल्कुल सही! मैंने भी ऐसे ही एक 'समझौते' का सामना किया था जब वो चाहते थे कि मैं उनके लिए फ्री में परफॉर्म करूं और वो मुझे इसके बदले अवॉर्ड दे दें। मैंने उन्हें दफा हो जाने को कहा। मैं अवॉर्ड कभी नहीं 'खरीदूंगा'।'
 

Adnan Sami Retweeted Shekhar Kapur Tweet and Reveals He Has Faced negotiationsFor Award
Adnan Sami - फोटो : Social Media

आगे अदनान ने लिखा, 'मेरी गारिमा और आत्म सम्मान ही वो चीजें हैं जो मैं अपने साथ अपनी कब्र तक ले जाऊंगा और कुछ नहीं!!' बता दें कि इससे पहले शेखर कपूर ने एक आर्टिकल का लिंक साझा करते हुए इस बात को सही बताया था।

विज्ञापन
Adnan Sami Retweeted Shekhar Kapur Tweet and Reveals He Has Faced negotiationsFor Award
शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शेखर कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'बॉलीवुड फिल्म अवॉर्ड क्रिएटिविटी की सराहना नहीं बल्कि एक समझौता है। क्या आप स्टेज पर डांस करोगे अगर मैं आपको अवॉर्ड दूंगा तो'। शेखर के इसी ट्वीट का समर्थन करते हुए अदनान ने भी अपना अनुभव साझा किया।
 



पढ़ें: सुशांत सुसाइड केस: फिल्म निर्देशक महेश भट्ट से मुंबई पुलिस ने पूछे ये सवाल, अगला नंबर करण जौहर का

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed