दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले में पुलिस ने जाने माने फिल्म निर्माता- निर्देशक महेश भट्ट का बयान दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर से भी पूछताछ करेगी। करण जौहर का बयान इसी हफ्ते दर्ज किए जाने की बात पुलिस सूत्रों ने बताई है।
सुशांत सुसाइड केस: फिल्म निर्देशक महेश भट्ट से मुंबई पुलिस ने पूछे ये सवाल, अगला नंबर करण जौहर का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत ने पिछले महीने की 14 तारीख को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में ही कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद से ही लगातार पुलिस सुशांत से किसी भी तरह से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में सोमवार को पुलिस ने महेश भट्ट का बयान दर्ज किया। उनसे इस बारे में पूछताछ की गई कि क्या वह सुशांत को अपनी आने वाली फिल्म 'सड़क 2' में लेने वाले थे? और, उनसे सुशांत से मुलाकात का ब्योरा भी मांगा गया।
करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस के सीईओ अपूर्व मेहता से भी पुलिस ने पूछताछ की है। मुंबई पुलिस इस मामले में अब तक लगभग तीन दर्जन से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। हालांकि, अभी तक उनके हाथ क्या लगा है? इस बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं है।
पुलिस इस मामले को शुरू से ही आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है। विसरा की प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद आई अंतिम जांच रिपोर्ट में भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। कंगना रनौत के एक टेलीविजन चैनल को दिए गए इंटरव्यू के बाद पुलिस ने अपूर्व मेहता को तलब किया था। महेश भट्ट से भी पूछताछ इसी इंटरव्यू के बाद हुई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि करण जौहर को भी जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। फिल्म जगत की हस्तियों को अपराध क्षेत्र वाले थानों की बजाय उनके आवास या कार्यालय के निकट स्थित थानों पर तलब किए जाने को लेकर भी मुंबई पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं, हालांकि इस मामले की जांच कर रही पुलिस टीम का कहना है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है।
पढ़ें: सुशांत केस में दर्ज होगा करण जौहर का बयान और ऐश्वर्या- आराध्या अस्पताल से हुईं डिस्चार्ज, 10 बड़ी खबरें