फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवरात्र की बधाई दे रहे अदनान से पाकिस्तानी फैन ने किया सवाल तो बदले में मिली नसीहत

Mon, 19 Mar 2018 11:26 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Mar 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
Adnan sami taught a lesson to pakistani fan
adnan sami to pakistan fan
पाकिस्तानी मूल के गायक अदनान सामी ने ट्विटर पर सभी को गुड़ी पड़वा और नवरात्रि की बधाई दी। जिस पर पड़ोसी देश पाकिस्तान से उनके एक फैन ने कमेंट कर कहा कि वह उम्मीद करता है कि अदनान उन्हें ईद की बधाई देना नहीं भूलेंगे। इस बात पर अदनान ने तुरंत जवाब देकर उस शख्स को नसीहत दी। 
Adnan sami taught a lesson to pakistani fan
adnan sami to pakistan fan
दरअसल अदनान ने रविवार को ट्विटर पर अपने फॉलोअर्स को गुड़ी पड़वा, नवरात्रि और उगाडी की बधाई दी। इस पर एक पाकिस्तानी ट्विटर यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'लव फ्रॉम पाकिस्तान, मैं उम्मीद करता हूं कि आप हमें ईद की बधाई देना नहीं भूलेंगे।'
Adnan sami taught a lesson to pakistani fan
adnan sami to pakistan fan
इस पर अदनान ने तुरंत जवाब देते हुए इस बात को भारत-पाकिस्तान का मुद्दा बनाने से दूर रहने का आग्रह करते हुए लिखा, 'माई डियर, ईद सिर्फ आपकी नहीं बल्कि दुनिया भर के मुस्लिम समुदाय की है। कृपया जश्न के अवसर को भारत-पाक विषय बनाने से बचें। वैसे, इत्तेफाक से भारत में पाकिस्तान से ज्यादा मुसलमान हैं।' जवाब के बाद उन्होंने आखिर में अपने गाने की लाइन लिखी 'कभी तो नजर मिलाओ'।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Adnan sami taught a lesson to pakistani fan
adnan sami to pakistan fan
आपको बता दें, सिंगर अदनान सामी ने साल 2016 में भारत की नागरिकता ली थी।  बॉलीवुड के लिए वह अब तक कई गाने गा चुके हैं। सबसे पहले साल 2002 में आशा भोसले के साथ गाए गीत 'कभी तो नजर मिलाओ' से अदनान रातों-रात भारत में स्टार बन गए। हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में 'भर दो झोली मेरी' कव्वाली गाई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed