कपिल शर्मा का नया शो 'फैमिली टाइम विद कपिल' एक हफ्ते बाद यानी 25 मार्च से शुरू होने वाला है। इससे पहले कपिल ने 6 महीने का ब्रेक लिया और अब वापसी करने जा रहे हैं। लेकिन नए शो के आने से पहले ही फिर एक बार सुनील ग्रोवर से उनका घमासान हो गया।
नए शो से एक हफ्ते पहले ही ये क्या कर बैठे कपिल शर्मा, खुलेआम कर रहे सुनील ग्रोवर की बेइजज्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, कपिल और सुनील के बीच ट्विटर वॉर छिड़ गई। यह झगड़ा उस वक्त शुरू हुआ जब सुनील ने अपने फैंस को बताया कि वो कपिल के फोन का इंतजार करते रहे और उन्होंने एक कॉल तक नहीं किया। इसलिए वो उनके नए शो में नजर नहीं आएंगे।
Bhai aap jaise kuch aur log bhi mujhse same poochte hain. Lekin mujhe iss show ke liye KOI call nahin aaya. Mera phone number bhi same hai.
Intezar kar Ke ab maine kuch aur sign kar liya kal. Aap logon ki duaon se ek achhe project Ke sath juda hoon. Jaldi aapke samne Aata hoon🙏 https://t.co/t6n04SxtMK
सुनील ने फैंस के पूछने पर लिखा था, 'भाई आप जैसे कुछ और लोग भी मुझसे यही पूछते हैं। लेकिन मुझे इस शो के लिए कोई कॉल नहीं आई। मेरा फोन नंबर भी वही है। इंतजार कर के अब मैंने कुछ और साइन कर लिया है। आप लोगों की दुआओं से एक अच्छे प्रोजेक्ट के साथ जुड़ा हूं। जल्दी आपके सामने आता हूं।'
Paji I called u more then 100 times n came to ur house to meet u twice .. every time u were out for some show n all .. pls don’t spread rumors that I didn’t call u. Don’t want his support .. but at least he should not spread rumors.. m tired of all this.
कपिल शर्मा सुनील के इस ट्वीट पर भड़क गए। उन्होंने लिखा, ''मैंने आपको 100 से ज्यादा बार फोन किया। यहां तक कि अपने एक शख्स को तुम्हारे घर भी भेजा। खुद भी गया लेकिन अब बहुत हो गया। मैं किसी को अपने नाम का फायदा नहीं उठाने दूंगा।'
Hahaha.. nahi mere bhai .. kabhi kabhi bolna hi padta hai.. nahi to log bahut advantage le jaate hain..
इसके बाद सुनील ने फिर कपिल को जवाब में कहा, 'अब लोग जानते हैं कि मैंने पहले शो क्यों नहीं ज्वॉयन किया। मैं इस शो की बात कर रहा हूं और आप अभी भी पुराना किस्सा रो रहे हैं। मैं एक साल तक नहीं बोला क्योंकि आप की बदतमीजी सामने आती, आपकी गरिमा बनी रहे। बहुत अच्छा काम किया है हमने साथ। अभी भी फालतू नहीं बोलूंगा। ध्यान से पढ़ो।'
Aise hi kabhi kabhi gussa aa jata Hai.. baki suspense to Abhi b baaki Hai mere dost 🙈