अफगानिस्तान में भयानक भूकंप आने से 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। 6.1 तीव्रता का भूकंप इतना तेज था कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी झटके महसूस किए गए। इससे पहले मंगलवार को पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। दुनिया भर में छोटे-बड़े भूकंप के झटके आते रहते हैं। ऐसे में हमें सचेत रहने की जरूरत है। बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनाई गई हैं, जिनमें प्राकृतिक आपदाओं की झलक दिखाई गई है। आज हम आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें देख आपकी रूह कांप उठेगी।
Afghanistan Earthquake: बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखा प्राकृतिक आपदा का कहर, तबाही का मंजर देख कांप उठेगी रूह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वक्त
यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित 1965 में आई इस फिल्म की कहानी भूकंप में हुई तबाही से बिछड़े परिवार के मिलने की है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे व्यापारी और उसका परिवार वर्षों बाद एक अदालत के मुकदमे में फिर से मिलता है। मदर इंडिया के बाद यह हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म थी, जिसमें इतने सारे सितारे साथ दिखे थे। इसमें बलराज साहनी, सुनील दत्त, शशि कपूर, शर्मिला टैगोर सहित कई बेहतरीन सितारों ने काम किया था।
काई पो चे
यह फिल्म 2013 में आई तीन दोस्तों की कहानी है, जो अपनी क्रिकेट अकादमी खोलते हैं। इस फिल्म में भूकंप, गोधरा कांड और गुजरात दंगे के दौरान की कहानी दिखाई गई है। तीनों दोस्त अपने उद्देश्यों को पूरा करने से पहले ही भूकंप और दंगों की चपेट में आ जाते हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव, सुशांत सिंह राजपूत और अमित साध ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
तुम मिले
यह 2005 में आई मुंबई बाढ़ के दौरान की एक रोमांटिक कहानी है। 2009 में आई इस फिल्म में इमरान हाशमी और सोहा अली खान ने मुख्य भूमिका निभाई है। दोनों मुंबई की बाढ़ से बचने की कोशिश करते हैं और आपदा के दौरान अपने असली भाग्य की खोज करते हैं। अगर आप बॉलीवुड ड्रामा के साथ-साथ 2005 की भयावहता को भी याद करना चाहते हैं, तो आप यह फिल्म देख सकते हैं।
केदारनाथ
यह उत्तराखंड में 2013 में आई बाढ़ की कहानी है, जिसमें मंसूर (सुशांत सिंह राजपूत) और मुक्कू (सारा अली खान) की कहानी दिखाई गई है। दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। इस फिल्म में बाढ़ जिसने उत्तराखंड को घेर लिया था को बड़े ही बेहतरीन ढंग से फिल्माया गया है। 2018 में आई अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित यह फिल्म सारा और सुशांत की बेहतरीन फिल्मों में से एक है।