{"_id":"685ad559e32031d7f407ded4","slug":"aftab-shivdasani-celebrates-his-47th-birthday-today-masti-welcome-to-the-jungle-know-love-life-net-worth-more-2025-06-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aftab Shivdasani: डेढ़ साल की उम्र में शुरू किया अपना करियर, आफताब शिवदासानी के जन्मदिन पर जानिए सब कुछ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aftab Shivdasani: डेढ़ साल की उम्र में शुरू किया अपना करियर, आफताब शिवदासानी के जन्मदिन पर जानिए सब कुछ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 25 Jun 2025 07:10 AM IST
सार
Happy Birthday: आज बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी का जन्मदिन है। इस खास मौके पर जानिए उनसे जुड़े दिलचस्प और मजेदार किस्से...
विज्ञापन
आफताब शिवदासानी
- फोटो : इंस्टाग्राम@aftabshivdasani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आफताब शिवदासानी का आज 47वां जन्मदिन है। आफताब ने बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया था और महज 9 साल की उम्र में उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म में काम किया। जानिए उनकी लव लाइफ से लेकर करियर से जुड़ी दिलचस्प बातें...
Trending Videos
आफताब शिवदासानी
- फोटो : इंस्टाग्राम@aftabshivdasani
आफताब शिवदासानी का जन्म
आफताब शिवदासानी का जन्म 25 जून, 1978 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम प्रेम शिवदासानी और मां का नाम पुतली शिवदासानी है। उनकी एक बड़ी बहन अफसाना शिवदासानी हैं। आफताब ने अपनी पढ़ाई मुंबई के सेंट जेवियर हाई स्कूल और एच.आर. कॉलेज ऑफ कॉमर्स से पूरी की।

आफताब की लव स्टोरी
आफताब ने ब्रिटिश-भारतीय मूल की निन दुसांज से शादी की है, जो मॉडल और लग्जरी ब्रांड कंसल्टेंट हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी मुलाकात एक किताबों की दुकान पर हुई थी, जहां आफताब को निन से पहली नजर में प्यार हो गया। तीन हफ्ते की डेटिंग के बाद उन्होंने निन को शादी के लिए प्रपोज किया। दोनों ने 2014 में शादी कर ली। खास बात यह है कि 2017 में उन्होंने निन के साथ फिर से धूमधाम से शादी की। निन, अभिनेता कबीर बेदी की पत्नी परवीन दुसांज की बहन हैं।

आफताब की नेटवर्थ
आफताब की निजी जिंदगी हमेशा चर्चा में रही है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, नेटवर्थ की बात करें, तो उनके पास ऑडी आरएस 5 और बीएमडब्ल्यू एक्स 6 जैसी महंगी गाड़ियां और मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट है। उनकी कुल संपत्ति लगभग 51 करोड़ रुपये बताई जाती है। वह अपने प्रोडक्शन हाउस और इवेंट्स के जरिए सालाना करीब 3 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं।

बतौर बाल कलाकार कई फिल्मों में किया काम
आफताब ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार के रूप में की थी। महज डेढ़ साल की उम्र में वह बेबी फूड ब्रांड के विज्ञापन में नजर आए। 9 साल की उम्र में उन्होंने अनिल कपूर की फिल्म मिस्टर इंडिया (1987) में काम किया। इसके बाद शहंशाह, चालबाज, अव्वल नंबर, और इंसानियत जैसी फिल्मों में भी वह बाल कलाकार के रूप में दिखे। 1999 में, 19 साल की उम्र में, उन्होंने राम गोपाल वर्मा की फिल्म मस्त से मुख्य अभिनेता के रूप में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनकी जोड़ी उर्मिला मातोंडकर के साथ थी। यह फिल्म सुपरहिट रही। उन्हें इसके लिए बेस्ट मेल डेब्यू और मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर जैसे अवॉर्ड मिले। इसके बाद आफताब ने फिल्म 'कसूर' में अपने निगेटिव रोल से सभी का दिल जीता। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट विलेन का जी सिने अवॉर्ड भी मिला।

कमेंट
कमेंट X