ऐश्वर्या राय बच्चन और अमिताभ बच्चन ने 'सरकार राज' फिल्म में आखिरी बार एक साथ स्क्रीन शेयर की थी। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा अभिषेक बच्चन भी मुख्य किरदार में थे। इस फिल्म को रिलीज हुए 11 साल हो चुके हैं। इस फिल्म के बाद बिग बी और ऐश्वर्या कभी भी एक साथ पड़े परदे पर नजर नहीं आए। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि यह दोनों स्टार जल्द ही एक साथ बड़े परदे पर नजर आ सकते हैं।
ऐश्वर्या को मिली बड़े बजट की फिल्म, 8 साल बाद इस डायरेक्टर के साथ करेंगी काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक ऐश्वर्या ने फिल्म साइन कर दी है। हालांकि अमिताभ बच्चन का प्रोजेक्ट को साइन करना अभी भी बाकी है। सूत्रों की मानें तो यह पीरियड ड्रामा फिल्म है जो कि 'बाहुबली' की तरह बनाई जाएगी। यह एक बाइलिंगुअल प्रोजेक्ट है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में साउथ इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार्स भी होंगे।
इस फिल्म का निर्माण 'कल्कि कृष्णामूर्ति' की किताब 'Ponniyin Selvan' की न्यू फ्रेंचाइजी के तौर पर होगा। इस फिल्म की कहानी 10 और 11वीं शताब्दी के Rajaraja Chola पर आधारित होगी। रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म के लिए स्टार्स से एक साथ डेट मांगी गई हैं। यह फिल्म कई पार्ट्स में बनेगी। इस किताब के पांच भाग हैं लेकिन मेकर्स इस फिल्म को तीन पार्ट में बनाना चाहते हैं।
कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि ऐश्वर्या पति अभिषेक बच्चन के साथ 'गुलाब जामुन' फिल्म में नजर आएंगी। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि फिल्म से इन दोनों ने किनारा कर लिया है जिसकी वजह फिल्म की कहानी बताई जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो स्टार्स ने फिल्म की कहानी में कुछ बदलाव करने की बात कही थी। इस फिल्म को अनुराग कश्यप प्रोड्यूस कर रहे थे।
आपको बता दें, अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन एक साथ 6 फिल्मों में काम कर चुके हैं। 'मोहब्बतें', 'सरकार राज', 'हम किससे कम नहीं', 'क्यूं हो गया ना', 'बंटी और बबली' और 'खाकी' हैं। फिलहाल अमिताभ बच्चन इस वक्त 'झुंड' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर बिग बी ने शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं।
T 3052 -
बड़े दिनों के बाद गाँव की खटिया का आनंद लूटा ; और बैल गाड़ी की सवारी का pic.twitter.com/GD6RcUxzuf