सब्सक्राइब करें

वीडियो: 15 साल पहले की किसिंग कंट्रोवर्सी भूल गले मिले राखी सावंत और मीका सिंह, यूजर्स ने किया ट्रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 27 May 2021 09:13 AM IST
विज्ञापन
After 15 Years Of Kissing Controversy Rakhi Sawant Reunites With Mika Singh Touches His Feet
मीका सिंह और राखी सावंत - फोटो : Instagram

'बिग बॉस 14' से निकलने के बाद एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। वो जहां जाती है पैपराजी उन्हें घेर लेते हैं। पिछले दिनों राखी सावंत कॉफी शॉप में स्पॉट हुई थी और उन्होंने बताया था ताउते चक्रवात से उनकी छत टूट गई थी। वहीं अब राखी को दूसरी जगह पर पैपराजी ने घेरा लेकिन इस बार खास बात ये रही कि वहां सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) भी पहुंच गए। जी हां, राखी सावंत और मीका सिंह ने ना सिर्फ एक साथ फोटो खिंचवाई बल्कि दोनों ने एक दूसरे की तारीफ भी की।



मीका और राखी को साथ देखकर लोगों को 15 साल पहले की घटना याद आ गई। जी हां, वही घटना जिसकी वजह से मीका सिंह और राखी सावंत की दोस्ती में दरार आ गई थी और दोनों कई दिनों तक सुर्खियों में रहे थे। हम आपको उस घटना के बारे में बताए, इससे पहले हाल ही में हुई दोनों की मुलाकात में क्या हुआ ये जान लीजिए। वीडियो को फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है।

Trending Videos
After 15 Years Of Kissing Controversy Rakhi Sawant Reunites With Mika Singh Touches His Feet
मीका सिंह और राखी सावंत - फोटो : Instagram

बुधवार को मुंबई के किसी कॉफी शॉप के पास एक्ट्रेस राखी सावंत पैपराजी से बात कर रही थीं, तभी वहां से गुजर रहें सिंगर मीका सिंह अपनी कार से निकलकर एक्ट्रेस के पास आते हैं। दोनों गले मिलते हैं। मीका को आता देख राखी चिल्लाती हैं सिंह इस किंग। बाद में वीडियो में राखी मीका के पैर भी छू रही हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
After 15 Years Of Kissing Controversy Rakhi Sawant Reunites With Mika Singh Touches His Feet
मीका सिंह और राखी सावंत - फोटो : Instagram

मीका सिंह कहते हैं कि राखी की बदौलत इस बार बिग बॉस चला है। तो वहीं राखी भी मीका द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करती हैं। मीका कहते हैं, 'राखी को खड़ा देख मैं इग्नोर नहीं कर पाया, मुझे गाड़ी से उतरकर आना ही पड़ा।' इस पर राखी कहती हैं, 'आखिर हम दोनों दोस्त हैं।' साथ ही राखी सावंत ने अपनी मां की तबीयत और सुपरस्टार सलमान खान से मिली मदद के बारे में भी बताया और भाईजान की तारीफ की। 

After 15 Years Of Kissing Controversy Rakhi Sawant Reunites With Mika Singh Touches His Feet
मीका सिंह और राखी सावंत - फोटो : Instagram

दोनों की मुलाकात तो काफी अच्छी हुई, लेकिन मीका सिंह और राखी सावंत कोरोना काल में बिना मास्क के पैपराजी से बातचीत कर रहे थे। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने मास्क ना पहनने के लिए दोनों को ट्रोल किया। इसके साथ ही कुछ यूजर्स ने तो पुराना किस्सा याद करते हुए लिखा, 'दोनों को देखकर एक दशक पुरानी मीका सिंह की पार्टी वाली बात याद आ गई।'

विज्ञापन
After 15 Years Of Kissing Controversy Rakhi Sawant Reunites With Mika Singh Touches His Feet
मीका सिंह और राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, साल 2006 में मीका सिंह की बर्थडे पार्टी में राखी सावंत भी पहुंची थीं। केक काटने के दौरान मीका ने अचानक राखी को लिपलॉक कर लिया था, जिसके बाद राखी शॉक हो गई थीं। ये वीडियो भी खूब वायरल हुआ था और चर्चा में बना हुआ था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed