प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी को अभी सिर्फ 2 दिन ही हुए हैं। इन दोनों ने पंजाबी रीति-रिवाज से धूमधाम से मुंबई में शादी की थी और रिसेप्शन 21 अक्तूबर को चंडीगढ़ में होगा। इस बीच अपने काम के प्रति कमिटमेंट की वजह से इस न्यूली वेड कपल ने 530 किलोमीटर का सफर तय किया और वादा पूरा किया।
शादी के 2 दिन बाद ही प्रिंस-युविका को करना पड़ा 500 किलोमीटर का सफर, कुछ इस तरह हुए रोमांटिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, युविका और प्रिंस को एक फैशन शो में रैंप वॉक करना था। शादी से पहले ही इन दोनों ने इस शो में आने की हामी भर ली थी। अपने वादे को पूरा करने के लिए यह कपल मुंबई से अहमदाबाद गया और फैशन इवेंट में शामिल हुआ। इस बीच इस कपल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें प्रिंस 'लवयात्री' फिल्म के गाने पर गरबा खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
Styled by @divyankatripathidahiya Wearing @payalkeyalofficial @princenarula 😘❤️
A post shared by Yuvikachaudhary (@yuvikachaudhary) on
इस वीडियो में युविका लहंगा पहनी हुई हैं तो वहीं प्रिंस कोट-पैंट में नजर आ रहे हैं। शादी के बाद के इस कपल के कुछ वीडियो सामने आए हैं जिसमें यह दोनों कुछ रस्में निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रिंस और युविका यह सभी रस्में घरवालों के सामने करते हुए दिखाई दिए। शादी के बाद की रस्मों के यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखे जा रहे हैं।
A post shared by Celebrities Stuff (@celebrities_stufff) on
एक वीडियो में सबसे पहले दोनों अंगूठी ढूंढने की रस्म करते हुए दिखाई दिए। इस रस्म को करते वक्त प्रिंस चीटिंग करते हैं जिसमें युविका उन्हें चीटर कहते हुए दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही नई नवेली बहू युविका ससुरालवालों के कहने पर गाना गाते हुए भी दिखाई दीं। युविका ने घरवालों की फरमाइश पूरी की और गाना भी गाया।
A post shared by Prince Yuvika Narula (@abhishek_princenarula) on
A post shared by Indiagram Wedding (@indiagramwedding) on
आपको बता दें, शादी के बाद प्रिंस ने युविका को बीएमडब्ल्यू कार तोहफे में दी। इस कार की कीमत 2.65 करोड़ बताई जा रही है। शादी की सभी रस्म काफी धूमधाम से हुई तो वहीं रिसेप्शन 21 अक्तूबर को चंडीगढ़ में होगा। इन दोनों की शादी के कई वीडियो सामने आए हैं। इस बीच एक और वीडियो इस समय चर्चा में बना हुआ है। एक वीडियो में दोनों केक काटते हुए नजर आ रहे हैं जिसके बाद दोनों ने किस भी किया।
I love u Biwi #patni @yuvikachaudhary
A post shared by Prince Yuvika Narula (@princenarula) on