फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gadar 2: 13 फ्लॉप फिल्मों के बाद सनी देओल का बॉक्स ऑफिस पर गदर, 10 साल बाद आज होगी सक्सेस पार्टी

Mon, 14 Aug 2023 10:16 AM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 14 Aug 2023 10:16 AM IST
विज्ञापन
After a dozen flop films sunny deol delivers career biggest hit in gadar 2 breaks jinx at box office
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साल की पहली छमाही के पहले महीने में अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ की सुनामी के बाद साल की दूसरी छमाही भी हिंदी सिनेमा के लिए शानदार दिख रही है। अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने रिलीज के पहले तीन दिन में ही 135.18 करोड़ रुपये की शानदार कमाई करते हुए न सिर्फ सनी देओल का करियर पटरी पर ला दिया है बल्कि इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘गदर 3’ का रास्ता भी मजबूत कर दिया है। फिल्म का कलेक्शन स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त की छुट्टी के दिन नई ऊंचाइयां छूने की पूरी उम्मीद है।

After a dozen flop films sunny deol delivers career biggest hit in gadar 2 breaks jinx at box office
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

उम्मीद से ज्यादा कमाई की खुशी
सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और मनीष वाधवा अभिनीत फिल्म ‘गदर 2’ ने रिलीज के पहले ही दिन 11 अगस्त को 40.10 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर ये फिल्म बनाने वालों की उम्मीदों से कहीं अधिक कारोबार किया। फिल्म की ओपनिंग के आंकड़े आते ही फिल्म के सितारे घरों से बाहर निकले और मुंबई के तमाम सिनेमाघरों में जाकर दर्शकों का आभार जताया। ये पहली फिल्म रही जिसका प्रीमियर फिल्म की सिनेमाघरों में रिलीज के दिन किया गया। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 43.08 करोड़ रुपये और रविवार को 52 करोड़ रुपये रहा।

After a dozen flop films sunny deol delivers career biggest hit in gadar 2 breaks jinx at box office
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोमवार रात होगा मुंबई में जश्न
पहले तीन दिन में ही फिल्म ‘गदर 2’ के 135.18 करोड़ रुपये की कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कर लेने से मुंबई में फिल्म से जुड़े लोगों के बीच जश्न का माहौल है। फिल्म के सारे सितारे सोमवार को मीडिया से एक साथ मुखातिब होने वाले हैं। दोपहर को होने वाली इस प्रेस कांफ्रेंस के बाद रात में फिल्म की सफलता का जश्न भी मनाया जाएगा। बीते 10 साल में सनी देओल की ये पहली फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर इस तरह की ताबड़तोड़ कमाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
After a dozen flop films sunny deol delivers career biggest hit in gadar 2 breaks jinx at box office
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

10 साल बाद आया जश्न का मौका
बीते 10 साल में सनी देओल की सबसे तगड़ी ओपनिंग साल 2016 में फिल्म ‘घायल वंस अगेन’ की लगी थी, तब भी दर्शकों को इस फिल्म से बहुत उम्मीदें थीं क्योंकि ये फिल्म सनी देओल की हिट फिल्म ‘घायल’ की सीक्वल के रूप में प्रचारित की गई थी। पहले दिन 7.20 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने के बावजूद ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। हालांकि इससे पहले साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ को ओपनिंग 7.95 करोड़ रुपये रही थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर संतोषजनक कारोबार भी किया था।

विज्ञापन
After a dozen flop films sunny deol delivers career biggest hit in gadar 2 breaks jinx at box office
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लगातार एक दर्जन फ्लॉप फिल्में
5 अगस्त 1983 को रिलीज फिल्म ‘बेताब’ से अपना करियर शुरू करने वाले सनी देओल की बीते 10 साल में कुल 13 फिल्में रिलीज हुई हैं और ये सारी की सारी फिल्में लाइन से फ्लॉप रही हैं। इन फिल्मों में शामिल हैं, ‘यमला पगला दीवाना 2’, ‘सिंह साब द ग्रेट’, ‘महाभारत’, ‘ढिश्कियाउं’, ‘आई लव एनवाई’, ‘घायल वंस अगेन’, ‘पोस्टर बॉयज’, ‘यमला पगला दीवाना फिर से’, ‘मोहल्ला अस्सी’, ‘भैयाजी सुपरहिट’, ‘ब्लैंक’, ‘पल पल दिल के पास’ और ‘चुप’।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed