{"_id":"6230e96d1682026362092e50","slug":"after-a-long-time-karisma-kapoor-and-govinda-come-together-for-ad-shoot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karishma Kapoor-Govinda: अरसे बाद फिर स्क्रीन पर लौटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी, फैंस बोले- जोड़ी नंबर 1","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Karishma Kapoor-Govinda: अरसे बाद फिर स्क्रीन पर लौटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी, फैंस बोले- जोड़ी नंबर 1
करिश्मा कपूर और गोविंदा की जोड़ी बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी कही जाती है। दोनों ने एक से बढ़कर एक जबरदस्त हिट फिल्में दी हैं। गोविंदा और करिश्मा कपूर की कोई भी फिल्म दर्शक पर्दे पर खूब एंजॉय करते हैं। आखिरी बार दोनों साल 2000 में आई फिल्म शिकारी में नजर आए थे, इसके बाद से दोनों ने किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया। काफई सालों के बाद दोनों फिर से साथ आए हैं। पर्दे पर इस जोड़ी को फिर से साथ देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।
2 of 4
गोविंदा, करिश्मा कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गोविंदा और करिश्मा कपूर ने काफी साल से साथ में काम नहीं किया है। लेकिन अब ये दोनों एक एड शूट के लिए साथ में नजर आए हैं। हाल ही में करिश्मा कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें करिश्मा बेड पर लेटी होती हैं कि तभी उन्हें गोविंदा का फोन आता है। गोविंदा कहते हैं कि उनसे भी अच्छी जोड़ी लॉन्च हो गई है। ये सुनने के बाद करिश्मा एकदम हैरान हो जाती हैं।
3 of 4
करिश्मा कपूर, गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर दोनों को एकसाथ देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। करिश्मा और गोविंदा की जोड़ी को दुनिया की बेस्ट जोड़ी बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- प्लीज आप दोनों ज्यादा साथ में दिखा करो। दूसरे ने लिखा- नंबर 1 चीची एंड लोलो। एक अन्य यूजर ने एड की तारीफ करते हुए लिखा- ये बहुत अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गोविंदा, करिश्मा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा और करिश्मा ने साथ में बहुत सी सुरहिट फिल्में दी हैं। दोनों ने हीरो नंबर 1, कुली नंबर 1, साजन चले ससुराल समेत ढेरों सुपरहिट फिल्में दी हैं। हाल ही में दोनों एकसाथ इंडियाज गॉट टैलेंट के मंच पर भी दिखाई दिए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।