फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का एलान, ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने के लिए राज्य कर्मचारियों को मिलेगा हाफ डे

Wed, 16 Mar 2022 12:11 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 16 Mar 2022 12:11 AM IST
सार

बीते हफ्ते रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स लगातार कई रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। फिल्म को रिलीज होते ही दर्शकों की तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अब इसके लिए स्क्रीनों की संख्या भी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
The Kashmir Files: Assam CM Himanta Biswa Sarma announces the half day leave for State govt employees to watch The Kashmir Files
हिमंत बिस्वा सरमा, द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

बीते हफ्ते रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स लगातार कई रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। फिल्म को रिलीज होते ही दर्शकों की तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अब इसके लिए स्क्रीनों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। फिल्म देखने के बाद जहां कई लोग भावुक नजर आ रहे हैं, तो वहीं कई लोग कश्मीर में हुए अत्याचारों को देख कांप उठे हैं। ऐसे में आम लोगों से लेकर फिल्म जगत और राजनीतिक दुनिया से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियां भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया देती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में अब हाल ही में असम के मुख्यमंत्री ने भी द कश्मीर फाइल्स को लेकर एक एलान किया है।

 

The Kashmir Files: Assam CM Himanta Biswa Sarma announces the half day leave for State govt employees to watch The Kashmir Files
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : एएनआई

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों को फिल्म द कश्मीर फाइल्स देखने के लिए हाफ डे की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने इस बारे में ट्वीट करते हुए कहा कि यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमारे सरकारी कर्मचारियों को द कश्मीर फाइल्स देखने के लिए आधे दिन का विशेष अवकाश दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें सिर्फ अपने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देनी होगी और अगले दिन फिल्म की टिकट जमा करनी होगी।


The Kashmir Files: Assam CM Himanta Biswa Sarma announces the half day leave for State govt employees to watch The Kashmir Files
पीएम मोदी के साथ अभिषेक अग्रवाल, विवेक अग्निहोत्री, पल्लवी जोशी - फोटो : ट्विटर

फिल्म द कश्मीर फाइल हर दिन नए मुकाम हासिल करती नजर आ रही है। 14 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने कम ही समय में अपनी लागत से कई गुना ज्यादा की कमाई कर ली है। इस फिल्म के बारे में खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। पीएम ने हाल ही में एक बैठक के दौरान फिल्म पर चर्चा करते हुए कहा था कि इस फिल्म में वह दिखाया गया है, जिसे दबाने की कोशिश की गई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files: Assam CM Himanta Biswa Sarma announces the half day leave for State govt employees to watch The Kashmir Files
मुकेश खन्ना ने किया द कश्मीर फाइल्स को सपोर्ट - फोटो : social media

वहीं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए इसे भारतीय सिनेमा के सफर में मील का पत्थर बताया हाै। इतना ही नहीं मनोरंजन जगत के कई कलाकारों का भी  फिल्म को समर्थन मिल रहा है। इसके समर्थन में मुकेश खन्ना, कंगना रनौत, यामी गौतम जैसे कई कलाकार अपना पक्ष रख चुके हैं। इसके अलावा फिल्म को मिली सफलता को देखते हुए देश के 7 राज्यों ने इसे टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। इन राज्यों में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, गोवा, त्रिपुरा और कर्नाटक शामिल हैं।

विज्ञापन
The Kashmir Files: Assam CM Himanta Biswa Sarma announces the half day leave for State govt employees to watch The Kashmir Files
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं फिल्म की बात करें तो विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी यह फिल्म देशभर में 11 मार्च को रिलीज की गई थी। यह फिल्म कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचारों की कहानी पर आधारित है। इसके अलावा इस फिल्म में आर्टिकल 370 से लेकर कश्मीर के इतिहास के बारे में भी बात की गई है। फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी जैसे कलाकार अहम किरदार में नजर आए हैं।

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed