फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday Special: आलिया भट्ट की वो फिल्में, जिनके किरदारों में आलिया ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया

Wed, 16 Mar 2022 12:03 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Wed, 16 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt hit movies and strong characters
आलिया भट्ट की फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट बॉलीवुड की वह अभिनेत्री हैं, जिनके नाम का डंका अब सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि साउथ में भी बज रहा है। इतनी कम उम्र में आलिया ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, जो तारीफ के काबिल है। वह इस समय देश की टॉप महंगी अभिनेत्रियों में शुमार हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी की दमदार सफलता के बाद तो आलिया के पांव ही जमीन पर नहीं टिक रहे। 15 मार्च को आलिया ने अपना 29वां जन्मदिन मनाया है। उनको बॉलीवुड में 10 साल हो चुके हैं। महज 19 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद इस समय आलिया अपने करियर के शिखर पर हैं। आज हम आपको आलिया भट्ट की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें उन्होंने दमदार अभिनय करके खूब तारीफ बटोरी है।

Alia Bhatt hit movies and strong characters
राजी

राजी
राजी एक कश्मीरी लड़की की कहानी है, जिसे एक एजेंट बनाया जाता है। इसके लिए उसी बहुत कड़ी ट्रेनिंग होती है। भारत के खिलाफ पाकिस्तानी आर्मी क्या प्लान बना रही है, इस बात की खुफिया जानकारी के लिए बाद में उस लड़की की शादी पाकिस्तानी आर्मी ऑफिसर के बेटे से कर दी जाती है। जिसके बाद वह लड़की अपनी जान पर खेलकर भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ एजेंट का काम करती है। 

Alia Bhatt hit movies and strong characters
उड़ता पंजाब

उड़ता पंजाब
उड़ता पंजाब फिल्म पंजाब में फैले ड्रग्स के जाल पर बनी थी। इसमें आलिया बेहद अलग किरदार में नजर आई थीं। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे आज का युवा नशे की लत में डूबता जा रहा है। फिल्म में आलिया का रोल भले ही छोटा था लेकिन इसमें उनको खूब तारीफ मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt hit movies and strong characters
डियर जिंदगी - फोटो : सोशल मीडिया

डियर जिंदगी
डियर जिंदगी एक बीमारी इन्सोम्निया (अनिद्रा) पर आधारित फिल्म है। जिसमें कियारा नाम की लड़की होती है, जो करियर और रिलेशनशिप कीी परेशानियों से जूझ रही होती है। अपनी समस्याओं को दूर करने के लिए वह साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर जहांगीर खान से मिलती है और अपनी समस्याएं सुलझाती है। 

विज्ञापन
Alia Bhatt hit movies and strong characters
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गंगूबाई काठियावाड़ी
संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में आलिया भट्ट के अभिनय को काफी सराहना मिल रही है। इसमें आलिया एक वैश्या के किरदार में हैं, जो एक पावरफुल महिला है। गंगूबाई मुंबई के कमाठीपुरा क्षेत्र में रहती है और वहां की महिलाओं और बच्चियों के हक और उनकी पढ़ाई के लिए लड़ती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed