फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wedding Reception: पायल रोहतगी- संग्राम सिंह ने अहमदाबाद में किया रिसेप्शन का आयोजन, सामने आईं तस्वीरें

Mon, 01 Aug 2022 10:38 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 01 Aug 2022 10:38 AM IST
सार

हाल ही में आगरा के जेपी पैलेस में धूमधाम से शादी करने के बाद अब अभिनेत्री पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया। रिसेप्शन पार्टी का आयोजन पायल रोहतगी के गृहनगर अहमदाबाद में किया गया।

विज्ञापन
After Agra and Delhi, Sangram Singh and Payal Rohatgi hosted a grand reception at Ahmedabad
पायल रोहतगी और संग्राम सिंह रिसेप्शन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हाल ही में आगरा के जेपी पैलेस में धूमधाम से शादी करने के बाद अब अभिनेत्री पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया। रिसेप्शन पार्टी का आयोजन पायल रोहतगी के गृहनगर अहमदाबाद में किया गया। इस दौरान इस समारोह में खेल, राजनीतिक और औद्योगिक जगत की बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

After Agra and Delhi, Sangram Singh and Payal Rohatgi hosted a grand reception at Ahmedabad
पायल रोहतगी और संग्राम सिंह रिसेप्शन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

संग्राम सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर अपने रिसेप्शन की इन फोटोज को शेयर करते हुए सभी मेहमानों का अभिनंदन किया। बता दें कि पायल रोहतगी अहमदाबाद की रहनेवाली हैं और संग्राम सिंह का भी इस शहर से काफी गहरा से रिश्ता हैं। वहीं, अहमदाबाद के बाद दोनों बहुत जल्द मुम्बई में अपने दोस्तों को भी एक रिसेप्शन पार्टी देंगे।

After Agra and Delhi, Sangram Singh and Payal Rohatgi hosted a grand reception at Ahmedabad
पायल रोहतगी और संग्राम सिंह रिसेप्शन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस दौरान रिसेप्शन पार्टी में गुजरात के खेल मंत्री हर्ष सांघवी, गायक मित जैन, गुजराती गायक अरविंद वेगड़ा, कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी, सपना व्यास, अभिनेत्री मोनल गुर्जर, और कई शीर्ष अधिकारियों ने शिरकत करते हुए नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
After Agra and Delhi, Sangram Singh and Payal Rohatgi hosted a grand reception at Ahmedabad
पायल रोहतगी और संग्राम सिंह रिसेप्शन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि अभिनेत्री पायल रोहतगी और संग्राम सिंह बीते कई समय एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अपने लंबे रिलेशनशिप के बाद पायल और संग्राम ने रियलिटी शो लॉकअप के दौरान अपनी शादी का एलान किया था। इसके बाद कपल ने पिछले महीने 9 जुलाई को एक- दूसरे के साथ सात फेरे लिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed