{"_id":"5c5fe163bdec222be735890d","slug":"after-ajay-devgn-rejects-ss-rajamouli-approaches-akshay-kumar-for-rrr","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजय देवगन ने क्यों ठुकराई बाहुबली के डायरेक्टर की बड़ी फिल्म, अब इस बड़े एक्टर की खुल सकती है लॉटरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अजय देवगन ने क्यों ठुकराई बाहुबली के डायरेक्टर की बड़ी फिल्म, अब इस बड़े एक्टर की खुल सकती है लॉटरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Sun, 10 Feb 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
rrr
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' के डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli ) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘आरआरआर’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म ‘आरआरआर’ में तेलुगु सिनेमा के दो सबसे बड़े सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं।
2 of 5
rrr
इस बीच खबर थी कि राजामौली ने अजय देवगन को अपनी अपकमिंग फिल्म RRR में एक खास किरदार ऑफर किया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। राजामौली चाहते थे कि अजय इस किरदार को निभाये। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। अजय देवगन अब तक साउथ की दो फिल्मों के ऑफर को ठुकरा चुके हैं। इससे पहले उन्हें कमल हसन की फिल्म इंडियन 2 के लिए ऑफर आया था।
3 of 5
akshay kumar
अजय देवगन के रोल ठुकराने के बाद खबर है कि इस रोल के लिए अक्षय कुमार से बात की गई है। अगर बात बन गई तो अक्षय दूसरी बार साउथ की फिल्म में नजर आ सकते हैं। हालांकि RRR में अहम भूमिका में तेलुगु सिनेमा के दो सबसे बड़े सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर हैं। ऐसे में फिल्म में साइड रोल करना शायद किसी बॉलीवुड स्टार को नागवार गुजरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rrr
इतना ही नहीं इस फिल्म के लिए परिणीति चोपड़ा से भी बात की गई थी। फिलहाल अभी कुछ फाइनल नहीं हो पाया है। अगर ऐसा होता है तो परिणीति के करियर को इस फिल्म से बड़ा ब्रेक मिलेगा। एक तरफ राजामौली जैसे निर्देशक की फिल्म में काम करने का मौका तो दूसरी तरफ राम चरण और जूनियर एनटीआर जैसे सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करना परिणीति चोपड़ा के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
rrr
RRR को राजामौली, राम चरण और रामा राव से जोड़ा गया है। बता दें कि फिल्म आरआरआर का पूरा नाम 'रामा रावणा राज्यम' है। कहना जरूरी नहीं है कि फिर भी बता दें कि बाहुबली की तरह यह फिल्म भी नए-नए एक्शन और रोमांच से भरपूर होगी।
इस फिल्म के लिए एनटीआर और राम चरण जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। यह फिल्म भी एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी क्योंकि इसके लिए एक अलग से गांव बनाया जा रहा है। इस गांव की रूपरेखा सन 1920 को ध्यान में रखते हुए बनाई जा रही है। फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।