महाराष्ट्र में कोरोना महामारी तेजी से फैल रही हैं और सिनेमा जगत के कई सेलेब्स अब तक इसकी चपेट में आ चुके हैं। फातिमा सना शेख, आमिर खान, विक्रांत मैसी के बाद अब अभिनेत्री आलिया भट्ट भी कोरोना संक्रमित हो चुकी हैं। आलिया ने खुद इसकी जानकारी 1 अप्रैल को देर रात अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए फैंस को दी थी। फिलहाल एक्ट्रेस होम क्वारंटाइन में हैं। तो वहीं अब उनकी मां और एक्ट्रेस सोनी राजदान कोरोना वायरस पर एक कविता लिखकर अपना दर्द जाहिर किया है।
आलिया हुईं कोरोना संक्रमित तो मां सोनी राजदान कविता लिखते हुए बोलीं, 'यह कोई साधारण लहर नहीं है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनी राजदान ने अपने ट्विटर हैंडल से कविता साझा की और लिखा, 'यह कोई साधारण लहर नहीं है, यह हर जगह है, ये घरों में, हमारे बालों में, हर जगह है। मुझे थोड़ा डर लग रहा है, यह कोई सामान्य लहर नहीं है। यह हर जगह है। पता नहीं है कि हम कैसे इससे छुटकारा पाएंगे, ये इतने ज्यादा मात्रा में यहां-वहां फैले हुए हैं कि पता नहीं कैसे हम अब अपना केयर करना शुरू करें। यह हर जगह है, यह हर जगह है।'
This is no ordinary wave ...it’s everywhere. In our houses, in our hair. I’m getting a bit of a scare. It’s no ordinary wave.. it’s everywhere ... don’t know how we shall fare .. how do we begin to care... about so many here and there... it’s everywhere, it’s everywhere 🦠🦠🦠
आलिया भट्ट ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी देते हुए लिखा था, 'मैं कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हूं। मैंने खुद को सबसे अलग कर लिया है और होम क्वारंटाइन में हूं। मैं डॉक्टरों द्वारा दी गयी सलाह का सही से पालन कर रही हूं। आपके प्यार और सहयोग के लिए हमेशा आभारी रहूंगी। आप सुरक्षित रहिए और अपना ख्याल रखिए।'
बता दें कि कुछ समय पहले रणबीर कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया था। वहीं उनके कोरोना निगेटिव होने की खबर भी सामने आ चुकी है। बता दें कि मार्च के महीने में ही रणबीर कपूर भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। अब वे इस खतरनाक वायरस वाली गंभीर बीमारी की चपेट से उभर गए हैं।
आलिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो कुछ समय पहले गंगूबाई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं, लेकिन संजय लीला भंसाली के कोरोना पॉजिटिव होने के चलते फिल्म की शूटिंग बंद है। वहीं अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म आरआरआर का पोस्टर साझा किया था। इस फिल्म में आलिया सीता के किरदार में नजर आएंगी।