{"_id":"6067fc9903ae7e467f6e70e2","slug":"birthday-special-when-the-director-shouted-during-a-tv-shoot-on-vikrant-massey-he-started-crying","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब शूटिंग सेट पर ही रोने लगे थे 'मिर्जापुर' के बबलू भैया, आज बॉलीवुड में बज रहा डंका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब शूटिंग सेट पर ही रोने लगे थे 'मिर्जापुर' के बबलू भैया, आज बॉलीवुड में बज रहा डंका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विक्रांत मैसी
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के बबलू भैया आपको खूब याद होंगे। आज विक्रांत मैसी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्हें लोग उनके काम से पहचानते हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब उन्होंने लोगों से ताने सुने थे। विक्रांत ने अपने यहां तक के सफर को काफी उतार-चढ़ाव के साथ तय किया है। अब विक्रांत भले ही चमकता सितारा बन चुके हैं। लेकिन बेहद कम लोग जानते हैं कि उन्होंने खुद को इस मुकाम तक लाने के लिए क्या क्या नहीं सहा है। आज 3 अप्रैल को विक्रांत मैसी के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।
2 of 5
विक्रांत मैसी
- फोटो : Instagram
विक्रांत मैसी ने अपने करियर की शुरुआत कलर्स टीवी के धारावाहिक 'बालिका वधू' से की थी। उन्होंने इस शो में मदन श्याम सिंह की भूमिका अदा की थी। उनका यह शो काफी हिट गया था। उसके बाद वह एनडी टीवी इमैजिन के शो बाबा ऐसो वार ढूंढो में नजर आये। इसमें उन्होंने छोटे कद की भारती की भूमिका अदा की थी। इसके बाद विक्रांत के पास काम की लाइन लग गई थी। वो 'धूम मचाओ धूम' और 'क़ुबूल है' में भी नजर आ चुके हैं।
3 of 5
विक्रांत मैसी
- फोटो : Instagram
विक्रांत के अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया और उनकी काफी सराहना हुई। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उन्होंने लोगों से डांट भी सुनी और ताने भी। साल 2004 में जब विक्रांत टीवी की दुनिया में नए-नए आए थे और शो 'कहां हूं मैं' की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान पहले ही शॉट के बाद उन्हें शो के निर्देशक ने खूब डांटा दिया, जिसके बाद विक्रांत शो के सेट पर ही रोने ले और तभी उन्होंने टीवी इंडस्ट्री को छोड़ने का मन बना लिया था। सिर्फ यही नहीं विक्रांत से किसी ने ताना देते हुए कह दिया था कि, 'हीरो मटेरियल नहीं है तू।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विक्रांत मैसी
- फोटो : Instagram
इस बारे में एक बार विक्रांत ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा था, 'इससे पहले मुझसे किसी ने इस तरह से बात नहीं की थी। जिसके बाद मुझे बहुत बुरा लगा। मैंने खुद को अकेला महसूस किया और फिर मेरी आंखों से आंसू निकल आए। मैं वहां से बाहर निकलना चाहता था, लेकिन शो के निर्माता जो अब मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं, मुझे साइड में ले गए और समझाया। फिर मुझे सेट पर वापस ले गए जिसके बाद मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।'
विज्ञापन
5 of 5
विक्रांत मैसी
- फोटो : Instagram
इसके बाद विक्रांत ने कई फिल्मों में भी काम किया और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी आई सीरीज मिर्जापुर में बबलू भैया के किरदार में अपनी अलग छाप छोड़ी। इसके अलावा विक्रांत ने सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस', 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल', 'मेड इन हैवन' में भी अपने अभिनय का दमखम दिखाया। फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 'लूटेरा' , 'छपाक', 'गिन्नी वेड सनी' जैसी फिल्म में अभिनय किया है। आखिरी बार विक्रांत मैसी सीमा पाहवा के निर्देशन में बनीं फिल्म 'रामप्रसाद की तेरहवीं' में नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।