{"_id":"6067f66a8ebc3e5916635c8f","slug":"unknown-facts-about-jaya-prada-she-stucked-under-the-train-on-railway-track","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब ट्रेन के नीचे फंस गई थीं जया प्रदा, कहा था- मौत को बेहद करीब से देखा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब ट्रेन के नीचे फंस गई थीं जया प्रदा, कहा था- मौत को बेहद करीब से देखा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sat, 03 Apr 2021 10:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
jaya prada
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मनोरंजन जगत पर मशहूर अभिनेत्री जया प्रदा ने काफी वक्त तक राज किया। फिल्मों में कामयाबी के पश्चात् जया राजनीति में अपनी पारी खेल रही हैं। जया प्रदा का जन्म 3 अप्रैल, 1962 में आंध्र प्रदेश में हुआ था, जिनका वास्तविक नाम ललिता रानी है। फिल्मों में एंट्री के समय उन्होंने अपना नाम बदलकर जया प्रदा रख लिया था। उनकी जिंदगी काफी उतार चढ़ाव भरी रही। अपनी जिंदगी में जितनी सफलता का स्वाद चखा उतनी ही असफलता का भी उन्हें सामना करना पड़ा। उन्होंने अपने जीवन में कई घटनाएं भी देखीं। आज हम आपको ऐसे ही एक हादसे के बारे में बताने वाले हैं जब जया उसकी शिकार होने से बाल-बाल बच गई थीं।
2 of 6
जया प्रदा
बॉलीवुड से राजनीति तक का सफर तय करने वालीं जया प्रदा बचपन में खूब मस्ती किया करती थीं और खेलने में माहिर थीं। लेकिन उनकी शरारत तब भारी पड़ गई थी जब एक बार वह खेल-खेल में ट्रेन के नीचे फंस गई थीं। इस घटना को खुद जया ने एक शो में बताया था, जिसे सुनने के बाद सब भौचक्के रह गए थे। वाकई ये उनकी जिंदगी का काफी डरावना हादसा था।
3 of 6
जया प्रदा
एक शो ‘जीना इसी का नाम है’ में जया एक बार मेहमान बनकर आई थीं। यहां उनके साथ दिवंगत नेता अमर सिंह भी मौजूद थे। इस दौरान जया ने अपने जीवन और बचपन से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया था। शो में वह अपने बचपन के दिनों को याद कर भावुक भी हो गई थीं। साथ ही बचपन की शरारतों के बारे में भी खुलासा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Jaya Prada
- फोटो : file photo
इसी दौरान जया ने बताया था कि वो और उनके भाई जब छोटे थे तो रेल की पटरी पर खेल रहे थे। इस दौरान उनका भाई रेल के नीचे से दूसरी पटरी पर पहुंच गया। अपने भाई को ऐसा करते देख जया का भी मन दूसरी पटरी पर जाने का किया। जब जया उस तरफ जा रही थीं तभी अचानक ट्रेन चल पड़ी और वह ट्रेन के नीचे फंस गईं।
विज्ञापन
5 of 6
jaya prada
जया ने बताया कि जब ट्रेन के नीचे वो आ गईं तो उनका भाई जोर-जोर से चिल्लाने लगा और ट्रेन रोकने की गुजारिश करने लगा। जया खुद तो इस दौरान काफी घबरा गई थीं और पटरी पर लेट गई थीं। हालांकि, दोनों बच्चों की आवाज सुनकर ट्रेन चालक ने गाड़ी रोक दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।