फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान के साथ रिश्ते के बाद सोमी अली ने किया एक और खुलासा, बोलीं- निर्देशकों ने की थी गलत हरकत करने की कोशिश

Sat, 03 Apr 2021 09:35 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 03 Apr 2021 09:35 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan's Ex Girlfriend Somy Ali Reveals That She Has Bad Experience With Some Directors
सोमी अली

एक्ट्रेस सोमी अली इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने पिछले दिनों सुपरस्टार सलमान खान पर धोखा देने का आरोप लगाया था। सिर्फ यही नहीं सोमी अली ने अपने रिश्ते, करियर और अभिनय से जुड़े कई खुलासे किए थे। तो वहीं अब सोमी अली ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कई निर्देशकों पर उनके साथ संबंध बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

Salman Khan's Ex Girlfriend Somy Ali Reveals That She Has Bad Experience With Some Directors
सोमी अली

सोमी अली ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'मेरे साथ कई डायरेक्टर्स ने सेक्स करने करने की कोशिश की थी। मैं बहुत ही अब्यूसिव रिलेशनशिप में रही हूं। तो ये सब बहुत खराब था। हां ये सब बहुत बुरा था। कुछ दोस्तों ने मुझे फिर से बॉलीवुड फिल्में करने की सलाह दी थी लेकिन मैं वहां जाना नहीं चाहती थी। मैं अपने पास्ट को दोबारा दोहराना नहीं चाहती थी।' 

Salman Khan's Ex Girlfriend Somy Ali Reveals That She Has Bad Experience With Some Directors
सलमान खान और सोमी अली

सोमी ने इसके पहले सलमान खान को लेकर बताया था कि 20 साल हो गए मुझे उनसे ब्रेकअप किए हुए। उसने मुझे धोखा दिया था और मैंने उससे ब्रेकअप कर लिया और वापस लौट आई। उन्होंने कहा था, 'मैंने कई सालों से सलमान खान से कोई बातचीत नहीं की। कई बार लोग आपकी जिंदगी में आते हैं और आपको उनसे सीख मिलती है कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। एक वक्त ऐसा भी आता है जब जिंदगी में आगे बढ़ जाना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan's Ex Girlfriend Somy Ali Reveals That She Has Bad Experience With Some Directors
सोमी अली

उन्होंने कहा था, 'मैंने सलमान से कुछ नहीं सीखा, लेकिन मैंने उनके पेरेंट्स से बहुत कुछ अच्छी चीजें सीखी हैं। सबसे अच्छी बात जो मुझे उनकी अच्छी लगी वो ये कि वह किसी भी शख्स को उसके धर्म के हिसाब से नहीं जज करते। वे सबके साथ मिलकर रहते हैं। उनका घर सबके लिए ओपन रहता है।'

विज्ञापन
Salman Khan's Ex Girlfriend Somy Ali Reveals That She Has Bad Experience With Some Directors
सोमी अली

बता दें कि 16 साल की उम्र में सोमी अली ने सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' देखी थी और तभी उन्होंने उनसे शादी करने का मन बना लिया था। सोमी ने अपना सामान पैक किया और मां से कहा कि वो सलमान से शादी के लिए भारत जाना चाहती हैं। वहीं भारत आने के बाद कुछ मॉडलिंग प्रोजेक्ट और फिल्मों के बाद आखिरकार वह सलमान खान से मिली। इसके बाद उन्होंने सलमान को डेट करना शुरू कर दिया था। सोमी अली इन दिनों अपना एनजीओ चला रही है जो शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित बच्चियों को बचाने का काम करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed