फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चन परिवार के बाद अनुपम खेर के घर तक पहुंचा कोरोना वायरस, अभिनेता की मां अस्पताल में हुईं भर्ती

Sun, 12 Jul 2020 11:12 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 12 Jul 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
After Amitabh bachchan Anupam Kher mother admitted to Kokilaben Hospital tested Covid Positive
Anupam Kher with mother - फोटो : file photo

शनिवार को खबर आई थी कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है कि अब कोरोना ने अभिनेता अनुपम खेर के घर पर भी दस्तक दे दी है। इस बात की जानकारी खुद अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर दी है।



After Amitabh bachchan Anupam Kher mother admitted to Kokilaben Hospital tested Covid Positive
अनुपम खेर - फोटो : Social Media

दरअसल अभिनेता अनुपम खेर ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में अनुपम खेर ने बताया है कि उनकी मां और भाई कोरोना संक्रमित हो गए हैं। अनुपम ने वीडियो में बताया कि कुछ दिनों से उनकी मां दुलारी की तबीयत खराब थी। उन्हें कुछ दिनों से भूख नहीं लग रही थी और वे सोती रहती थीं।

After Amitabh bachchan Anupam Kher mother admitted to Kokilaben Hospital tested Covid Positive
Anupam Kher - फोटो : Social Media

वीडियो में अनुपम ने आगे कहा, 'डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने अपनी मां का ब्लड टेस्ट करवाया, जिसमें सब ठीक निकला। बाद में सीटी स्कैन करवाया और फिर माइल्ड (हल्के) कोविड-19 पॉजिटिव की पुष्टि हुई। इसके बाद अनुपम और उनके भाई राजू ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
After Amitabh bachchan Anupam Kher mother admitted to Kokilaben Hospital tested Covid Positive
अनुपम खेर - फोटो : एएनआई

अनुपम खेर आगे कहते हैं, 'रिपोर्ट में मैं (अनुपम) निगेटिव आया जबकि मेरे भाई का टेस्ट रिजल्ट माइल्ड कोविड-19 पाया गया। इसके बाद राजू (अनुपम के भाई) की फैमिली का भी कोरोना टेस्ट करवाया गया। इसमें मेरी भाभी यानी राजू की पत्नी और भतीजी वृंदा माइल्ड कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जबकि भतीजा निगेटिव निकला।'

विज्ञापन
After Amitabh bachchan Anupam Kher mother admitted to Kokilaben Hospital tested Covid Positive
अनुपम खेर - फोटो : Social Media

वीडियो के आखिर में अनुपम ने बताया कि उनकी मां को कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट हैं और इस बारे में बीएमसी को भी सूचना दे दी गई है और अब उनके घर को सैनिटाइज किया जाएगा। इसके साथ ही वीडियो में अनपुम अपने फैंस को अपने परिजनों का ख्याल रखने की बात करते हुए डॉक्टर्स की तारीफ कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed