इंडियन रैपर बादशाह (Badshah) का आखिरकार सपना पूरा हो गया। बादशाह ने Rolls Royce Wraith कार खरीदी है। इस कार की कीमत 6.46 करोड़ बताई जा रही है। इस कार की तस्वीर बादशाह ने सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीर में बादशाह के साथ उनके परिवार वाले नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि हाल ही में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने भी कार खरीदी थी लेकिन बादशाह की कार की कीमत इन दोनों स्टार्स की कार से ज्यादा है।
अमिताभ बच्चन से भी महंगी कार खरीदकर ये सिंगर बना 'बादशाह', अब बोला- 'अपना टाइम आ गया'
Rolls Royce Wraith कार के साथ बादशाह ने तस्वीर पोस्ट करते हुए शानदार कैप्शन भी दिया। बादशाह ने लिखा- 'यह बहुत ही लंबा सफर था, परिवार में तुम्हारा स्वागत है।' इस लग्जरी कार को खरीदने के बाद बादशाह ने 'गली ब्वॉय' स्टाइल में कहा 'अपना टाइम आ गया।' बादशाह की कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। यहां तक कि बादशाह को फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने बधाई भी दी।
Rolls Royce Wraith एक सुपर लग्जरी कार है। इसमें 6.6-लीटर V12 इंजन दिया गया है। जो कि 624 हॉर्स पॉवर की बेहतरीन पावर प्रदान करता है। बादशाह से कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन और संजय दत्त ने भी चमचमाती नई कार खरीदी। खबरों की मानें तो जया बच्चन के जन्मदिन के दिन जिस कार में स्पॉट हुए थे वह नई कार ही थी। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने मर्सिडीज बेंज V-Class खरीदी थी। मर्सिडीज बेंज V-Class अब तक की भारत में लांच हुई सबसे महंगी एमपीवी कारों में से एक है। इसकी कीमत करीब 68 लाख बताई जा रही है।
खबरों की मानें तो अमिताभ ने इस कार को पत्नी जया को बर्थडे पर तोहफे में दिया था। Mercedes-Benz V-Class Exclusive और V-Class Expression की कीमत अलग अलग है। अमिताभ बच्चन ने कौन सा वर्जन खरीदा है ये फिलहाल अभी साफ नहीं हो पाया है। बता दें Expression की कीमत 68.40 लाख और Exclusive की कीमत 81.90 लाख रुपये है। जहां एक ओर बिग बी ने Mercedes-Benz खरीदी थी तो वहीं संजय दत्त ने रेंज रोवर कार खरीदी थी।
संजय ने रेंज रोवर कार की कौन सी सीरीज खरीदी है इस बात की तो जानकारी नहीं है। संजय दत्त की इस कार को देखकर लगता है कि यह Range Rover LWB Vogue SE है। कीमत की बात करें तो डीजल वाली Range Rover LWB Vogue SE कार की कीम 2.33 करोड़ है जबकि पेट्रोल वर्जन की कीम करीब 2.11 करोड़ है। अपनी नई कार की तस्वीर संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में संजय कार के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे है। तस्वीर को पोस्ट करते हुए संजय ने कैप्शन लिखा- 'परिवार में एक और सदस्य बढ़ गया। शुक्रिया नासिर।'
A new addition to the family! Thank you Nasir & #Landrover_ModiMotors 🙏
A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) on
