कुछ दिनों पहले अनुष्का शर्मा की हमशक्ल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई रहीं। अनुष्का की हमशक्ल का नाम जूलिया माइकल्स है। जूलिया अमेरिकन सिंगर हैं और हूबहू अनुष्का जैसी दिखती हैं। अनुष्का के बाद अब एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की हमशक्ल की तस्वीरें सामने आई हैं।
अनुष्का के बाद अब जैकलीन की हमशक्ल आईं सामने, तस्वीरों में फर्क करना होगा मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैकलीन फर्नांडिस ने खुद इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी हमशक्ल नजर आ रही हैं। जैकलीन की हमशक्ल अमेरिकन एक्ट्रेस अमांडा सर्नी हैं। दोनों ने एक जैसे पोज दिए हैं। तस्वीरों को देखकर आपके लिए भी फर्क करना मुश्किल होगा।
@amandacerny I think it’s about time you came visited me in Mumbai!! 🦋
A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on
जैकलीन ने अमांडा को टैग करते हुए लिखा कि 'मुझे लगता है कि अब मुंबई आने की बारी है।' अमांडा ने जैकलीन के पोस्ट पर रिस्पॉन्स किया और लिखा कि 'आपने जो शेयर किया है वो काफी फनी है।' यही नहीं अमांडा ने फ्लाइट की एक तस्वीर शेयर की और लिखा कि 'शर्त लगाकर कहती हूं कि आप अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि मैं इतनी एक्साइटेड क्यों हूं।' जैकलीन ने अमांडा की इस पोस्ट पर लिखा कि 'मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि इतनी जल्दी।'
Bet you can’t guess why im so excited right now !!!! 🇮🇳💃🏻😆
A post shared by Amanda Cerny (@amandacerny) on
अमांडा जर्मनी की रहने वाली हैं। उनके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोवर्स हैं। अमांडा के इस तरह जैकलीन को दिए रिएक्शन पर कई इंडियन फैंस ने उनका स्वागत किया है। फैंस को बेसब्री से इंतजार है कि अमांडा जल्द से जल्द कब भारत लौटेंगी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन, सलमान खान के साथ रेस 3 में नजर आई थीं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। जैकलीन की आने वाली फिल्म ड्राइव है जिसमें वो सुशांत सिंह के साथ नजर आएंगी।