{"_id":"5c9b1af4bdec2213f8016869","slug":"karishma-kapoor-unseen-pictures-before-makeover","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"90 की इस सुपरहिट एक्ट्रेस के लुक को लेकर लोग उड़ाते थे मजाक, मेकओवर ने बदली किस्मत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
90 की इस सुपरहिट एक्ट्रेस के लुक को लेकर लोग उड़ाते थे मजाक, मेकओवर ने बदली किस्मत
Wed, 27 Mar 2019 12:21 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
करिश्मा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। अक्सर उन्हें अपनी बहन करीना के साथ किसी पार्टी या इवेंट में स्पॉट किया जाता है। अपने गर्ल गैंग के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। आज करिश्मा अपने पति संजय कपूर से अलग होकर बच्चों के साथ अकेले जिंदगी जी रही हैं। क्या आप जानते हैं कपूर खानदान से ताल्लुक होने के बावजूद करिश्मा को बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा था।
करिश्मा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा ने जब बॉलीवुड में एंट्री की थी तो उनके लुक को लेकर काफी मजाक बनाया गया था। किसी ने उन्हें लेडी रणधीर कपूर कहा तो कुछ ने कहा कि वे लड़के जैसी दिखाई देती हैं। करिश्मा को लोग लड़के जैसी लुक वाली लड़की कहते थे लेकिन 'राजा हिंदुस्तानी' में उनके मेकओवर के बाद लोगों का नजरिया बदल गया।
करिश्मा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा की पहली फिल्म 'प्रेम कैदी' थी। इस फिल्म में उन्होंने साउथ के हीरो हरीश कुमार के साथ काम किया था लेकिन इस फिल्म में करिश्मा के लुक का खूब मजाक उड़ा। मेकओवर के बाद करिश्मा ने कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया। सनी देओल करिश्मा के साथ बोल्ड सीन देने पर डायरेक्टर के साथ लड़ भी चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
करिश्मा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
1997 में करिश्मा को एक के बाद एक 3 सुपर डुपर हिट फिल्में मिली। जुड़वा, हीरो नंबर 1 और दिल तो पागल है। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। दिल तो पागल है के लिए करिश्मा को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन
करिश्मा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
जुड़वा, हीरो नंबर 1 और दिल तो पागल है। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। दिल तो पागल है के लिए करिश्मा को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया। करिश्मा आखिरी बार 2006 में आई फिल्म 'मेरे जीवन साथी' में नजर आईं थीं। उन्होंने 2012 में फिल्म 'डेंजरस इश्क' से कमबैक किया था। लेकिन ये फिल्म सुपरफ्लॉप रही। इसके बाद उन्होंने फिल्में करने छोड़ दिया।