{"_id":"5c9a1d45bdec221456011f12","slug":"actor-ram-charan-and-his-father-others-tollywood-son-father-jodi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राम चरण-चिरंजीवी संग ये हैं टॉलीवुड की 5 बाप-बेटे की जोड़ियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राम चरण-चिरंजीवी संग ये हैं टॉलीवुड की 5 बाप-बेटे की जोड़ियां
टॉलीवुड सुपरस्टार राम चरण का 27 मार्च को 34वां जन्मदिन है। वह साउथ की फिल्मों के एक्शन हीरो माने जाते हैं। उनके पिता चिरंजीवी खुद तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार हैं। साउथ की फिल्मों का क्रेज अब हिंदी फिल्म सिनेमा के दिवानों पर सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसे में टॉलीवुड और कॉलीवुड के कई बड़े सुपरस्टार है जिनके नाम से ही फिल्में हिट हो जाती हैं और अब उनके बेटे भी फिल्मों में बड़ा धमाल कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही बाप-बेटे की सुपरहिट जोड़ियों के बारे में...
2 of 6
Mohanlal and Pranav
मलयालम सिनेमा के एकमात्र पॉपुलर एक्टर मोहनलाल की तूती तमिल और तेलुगू सिनेमा भी बोलती है। उन्हें सुपरहिट तेलुगू फिल्म 'जनता गैराज' में मुख्य किरदार में देखा गया था। मोहनलाल की उम्र 57 साल है लेकिन आज भी उनकी दमदार एक्टिंग का जलवा कायम है।वहीं, उनके बेटे प्रणव मोहनलाल ने बतौर चाइल्ड एक्टर फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत की थी जिसमें साल 2001 में आई उनके पिता की फिल्म 'ओनामन' में उन्हें चाइल्ड रोल में देखा गया था।
3 of 6
NTR
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जूनियर एनटीआर रामा राव बहुत धूम मचा रहे हैं। उनकी 2016 में आई सुपरहिट फिल्म 'जनता गैराज' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। जूनियर एनटीआर एक एंग्री यंग मैन एक्टर हैं और वह अपनी हर फिल्म में बहुत ही गंभीर किरदारों में नजर आते हैं। वहीं, उनके पिता का नाम नंदमुरी हरिकृष्णा है जो 60 के दशक के सुपरहिट एक्टर रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Satayaj and CB satyaraj
साउथ फिल्मों के पॉपुलर एक्टर सत्यराज को लोग भले ही उनके असली नाम से ना जानते हो लेकिन ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' में कटप्पा का रोल प्ले करने वाले सत्यराज को आज पूरी दुनिया जानती है। फिल्म 'बाहुबली' से पहले सत्यराज को रोहित शेट्टी की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के पिता के किरदार में देखा गया था। बता दें कि सत्यराज के बेटे सीबी सत्यराज तमिल सिनेमा के जाने-माने चेहरे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Nagarjuna and naga chaitanya
बात करेंगे तेलुगू सिनेमा में एक्टर अक्किनेनी नागार्जुन की जो टॉलीवुड का एक जाना-माना नाम है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में फिल्में उनके नाम से ही हिट हो जाती है। नागार्जुन के साथ-साथ उनके बेटे नागा चैतन्य भी कुछ कम नहीं है। उनको भी कई हिट फिल्मों में अभिनय करते हुए देखा गया है जिसमें प्रेमम जैसी सुपरहिट फिल्म शामिल है। बता दें कि चैतन्या ने एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से साल 2017 में प्रेम विवाह किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।