फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब 18 साल की प्रियंका से शाहरुख ने पूछा था सवाल-मुझे शादी करोगी तो मिला था ऐसा जवाब

Wed, 27 Mar 2019 12:15 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Wed, 27 Mar 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
when Shah rukh Khan asked Priyanka Chopra to married him in 2000 Femina Miss India show
Priyanka Chopra, Shah rukh Khan - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और एक्टर शाहरुख खान की जिंदगी के रास्ते अब भले ही अलग हों, लेकिन एक समय था जब दोनों के बीच अफेयर की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस बीच शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह प्रियंका चोपड़ा से शादी करने को लेकर बात करे रहे हैं। 

 
when Shah rukh Khan asked Priyanka Chopra to married him in 2000 Femina Miss India show
Shah rukh Khan and priyanka chopra - फोटो : social media
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो शाहरुख खान का ये वीडियो साल 2000 के फेमिना मिस इंडिया का है। इसी साल प्रियंका फेमिना मिस इंडिया का हिस्सा थीं, वहीं मलाइका अरोड़ा शो की होस्ट थीं। खबरों की मानें तो शाहरुख इस शो की ज्यूरी सदस्य भी थे जिसके चलते उन्होंने प्रियंका चोपड़ा से शादी को लेकर सवाल किये थे। 
 
when Shah rukh Khan asked Priyanka Chopra to married him in 2000 Femina Miss India show
Shah Rukh Khan - फोटो : social media
स्टेज पर खड़ी प्रियंका चोपड़ा से शाहरुख खान ने सवाल किया था- 'तुम अजहर जैसे क्रिकेटर से शादी करना चाहोगी या फिर स्वारोवस्की जैसे बड़े ब्रांड के मालिक या फिर मुझ जैसे हैंडसम सुपरस्टार के साथ..?' इस पर प्रियंका ने बडे ही शानदार अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि वह किसी क्रिकेटर से शादी करेंगी ताकि वह उसके जरिए भारत पर और ज्यादा गर्व महसूस कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
when Shah rukh Khan asked Priyanka Chopra to married him in 2000 Femina Miss India show
Priyanka Chopra - फोटो : social media
खबरों की मानें तो साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा महज 18 की थीं। मीडिया रिपॉर्ट्स के मुताबिक शाहरुख और गौरी का रिश्ता तब सबसे बड़ी मुश्किल में आया था, जब शाहरुख के साथ प्रियंका चोपड़ा के अफेयर होने की खबरें सामने आईं थीं। एक वक्त पर शाहरुख प्रियंका पर इतना ज़्यादा फिदा हो गए कि वो उन्हें बाकी हीरोइनो से ज़्यादा तरजीह देने लगे, यहां तक कि शाहरुख प्रियंका को बाकी प्रोड्यूसरों को रिकमंड करने लगे थे। 
विज्ञापन
when Shah rukh Khan asked Priyanka Chopra to married him in 2000 Femina Miss India show
Priyanka Chopra - फोटो : file photo
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान ने साथ में 'डॉन' और 'डॉन 2' साथ काम किया था। इन दोनों फिल्मों के दौरान शाहरुख और प्रियंका के अफेयर की खबरें खूब उड़ी थीं। बताया जाता है कि गौरी की वार्निंग के बाद शाहरुख ने प्रियंका चोपड़ा से मिलना कम कर दिया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed