फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दोस्तों संग इस वजह से शाहरुख की पार्टी में शर्मिंदा हुए थे विक्की कौशल

Wed, 27 Mar 2019 12:13 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Wed, 27 Mar 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal was embarrassed with Taapsee Pannu and Rajkumar Rao in Shah rukh party for dress code
विक्की कौशल - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की गिनती अब हिट कलाकारों में होने लगी है। साल की शुरुआत में आई उनकी फिल्म 'उरी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया। हाल ही में उन्हें 64वें फिल्मफेयर में फिल्म 'संजू' में शानदार एक्टिंग करने के लिए बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल का अवॉर्ड मिला है। वहीं विक्की इन दिनों शाहरुख खान के घर के किस्से को लेकर चर्चा में है। 
Vicky Kaushal was embarrassed with Taapsee Pannu and Rajkumar Rao in Shah rukh party for dress code
vicky kaushal - फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो हाल ही में विक्की कौशल ने खुलासा किया है कि उन्हें, राजकुमार राव और तापसी पन्नू को शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में गलत ड्रेस कोड पहनने की वजह से शर्मिंदा होना पड़ा था। विक्की कौशल ने बताया- 'एक बार शाहरुख सर ने मुझे कॉल किया और अपनी बर्थडे पार्टी के लिए इनवाइट किया। मैं मन्नत की उस पार्टी में जाने के लिए काफी एक्साइटेड भी था।' 
Vicky Kaushal was embarrassed with Taapsee Pannu and Rajkumar Rao in Shah rukh party for dress code
Vicky Kaushal - फोटो : file photo
विक्की कौशल ने आगे बताया- 'पार्टी में मैं, राजकुमार राव और तापसी पन्नू कैजुअल ड्रेस में पहुंच गए। मैंने सोचा बर्थडे पार्टी है कैजुअल ड्रेस ही चलेगा, लेकिन उस समय हम तीनों हैरान हो गए जब पार्टी में मौजूद सभी लोग ड्रेस कोड के मुताबिक पार्टी में आए थे। मैंने देखा करीना मैम से लेकर मलाइका अरोड़ा तक सभी ड्रेस कोड में थे। उस समय हम तीनों ऐसा महसूस कर रहे थे कि खुद को किसी परदे की पीछे छिपा लें।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Kaushal was embarrassed with Taapsee Pannu and Rajkumar Rao in Shah rukh party for dress code
फाइल फोटो - फोटो : file photo
विक्की कौशल ने कहा- 'पार्टी में हम बस यही सोच रहे थे कि कोई हमें आकर टोक न दे। मैं उस समय काफी शर्मिंदा हुआ था।' हाल ही में विक्की कौशल ने एक्टर रणबीर कपूर के बारे में भी खुलासा किया। उन्होंने 'संजू' फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा बताया। हाल ही विक्की कौशल अनीता श्रॉफ अदजानिया के चैट शो 'फीट अप विद द स्टार्स' के सीजन 2 में पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपनी निजी और व्यावसायिक जिंदगी को लेकर बातचीत की और साथ ही अपने दोस्त रणबीर कपूर की 'सबसे खतरनाक' खूबी के बारे में भी खुलासा किया।
विज्ञापन
Vicky Kaushal was embarrassed with Taapsee Pannu and Rajkumar Rao in Shah rukh party for dress code
vicky kaushal - फोटो : file photo
विक्की कौशल ने कहा, 'हमें फिल्म (संजू) में यह किरदार निभाना था। शूटिंग से पहले हमने 30-40 दिन तक रिहर्सल की। उस समय हम घंटों बात किया करते थे। रणबीर में सबसे खतरनाक गुण ये है कि वो 10 मिनट में आपके बारे में सब कुछ जान जाते हैं। वो आपके गहरे रहस्य तक जान जाते हैं।' विक्की कौशल मानते हैं कि रणबीर कपूर इंडस्ट्री के ज्यादातर एक्टर्स का सीक्रेट जानते हैं और यह बात फिल्म इंडस्ट्री के आधे से ज्यादा लोग जानते हैं। विक्की के मुताबिक रणबीर बहुत शरारती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed