अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी ने सबको चौंका दिया। दोनों की अफेयर की खबरें तो हमेशा से सुर्खियों में रही, लेकिन इस तरह अचानक से देश से बाहर इटली जाकर दोनों ने शादी करके सबको सरप्राइज दिया। वहीं अब एक और एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें सुर्खियों में है।
'टाइगर' की गर्लफ्रेंड ने विदेश में शादी रचा ली है क्या? जानिए वायरल होती तस्वीरों का सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर दिशा पटानी की वेडिंग फोटोशूट की कई सारी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, तो क्या दिशा पटानी ने भी गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। आगे की स्लाइड्स में देखिए वायरल हुई तस्वीरों की सच्चाई।
दरअसल, दिशा पटानी ने शादी नहीं की है। दिशा की ये तस्वीरें मुंबई बेस्ड ब्राइडल इंडिया कंपनी की फोटोशूट है। ये फोटोशूट सिर्फ वेडिंग स्टाइलिंग और बाकी की सेवाएं देने के लिए की गई है।
A post shared by Bridelan India (@bridelanindia) on
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी को भले ही फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए कुछ ही वक्त हुआ हो, लेकिन दिन पर दिन उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही है। भले ही उन्होंने अब तक सिर्फ दो ही फिल्में की हों, लेकिन उन्हें अच्छी फिल्में ऑफर हो रही हैं।
उन्होंने बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'एमएस धोनी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह हॉलीवुड सुपरस्टार जैकी चैन के साथ 'कुंग फू योगा' में नजर आई थीं और जल्द ही वह टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'बागी-2' में नजर आने वाली हैं।