फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋचा चड्ढा से माफी मांगने के बाद पायल घोष ने जारी किया नया वीडियो, बातें वही पर इस बार किसी अभिनेत्री का नाम नहीं

Thu, 15 Oct 2020 12:39 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 15 Oct 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
After Apologizing To Richa Chadha Payal Ghosh Shares A Video
ऋचा चड्ढा, पायल घोष - फोटो : instagram: therichachadha/ iampayalghosh

आधिकारिक तौर पर आपसी सहमति के बाद ऋचा चड्ढा और पायल घोष के बीच जारी जंग आखिरकार खत्म हो ही गई। कोर्ट में पायल ने बिना शर्त माफी मांगकर इस केस को सुलझा लिया। इस पर ऋचा के वकील ने भी कहा कि अब किसी भी तरह के कोई हर्जाने की जरूरत नहीं है और केस सुलझ चुका है। ऐसे में अब कुछ ट्वीट्स करते हुए पायल ने एक वीडियो साझा कर अपनी बात रखी है।

After Apologizing To Richa Chadha Payal Ghosh Shares A Video
पायल घोष - फोटो : instagram/iampayalghosh

पायल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट कर बताया कि कुछ शर्तों के साथ दायर किए गए सहमति पत्र को स्वीकार किया गया है। पायल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हमारी कॉन्सेंट टर्म में जो भी कंडीशन्स थीं, उन्हें कोर्ट ने मान लिया है। इसलिए किसी की भी हार नहीं हुई है। ये तो हर तरह से एक जीत है।'
 

After Apologizing To Richa Chadha Payal Ghosh Shares A Video
पायल घोष - फोटो : instagram/iampayalghosh

एक अन्य ट्वीट में पायल ने अपनी कंडीशन्स को हाईलाइट कर शेयर किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'ये हमारी कंडीशन थी तीसरे पैराग्राफ में। जिसे प्लेनटिफ (ऋचा चड्ढा) और उनके वकील ने मान लिया है। तो तीसरे पैराग्राफ में लिखी गई कंडीशन के बाद अब ये एक सशर्त माफी है। इसलिए किसी की भी हार नहीं हुई है। ये तो हर तरह से एक जीत है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
After Apologizing To Richa Chadha Payal Ghosh Shares A Video
पायल घोष - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

दरअसल पायल ने जब अनुराग कश्यप पर आरोप लगाया था तब उन्होंने ऋचा चड्ढा समेत कई अभिनेत्रियों का नाम लिया था। जिसके बाद ही ये मामला लाइम लाइट में आया। अब पायल ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में पायल अपने साथ हुआ वही पूरा वाक्या दोहरा रही हैं। हालांकि इस वीडियो में उन्होंने किसी भी अभिनेत्री का नाम नहीं लिया है।
 

विज्ञापन
After Apologizing To Richa Chadha Payal Ghosh Shares A Video
अनुराग कश्यप, पायल घोष - फोटो : instagram/anuragkashyap10, एएनआई

बता दें कि पायल घोष ने बीती 19 सितंबर को अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उन्होंने ट्विटर के जरिए पहले आरोप लगाया जिसके बाद 23 सितंबर को मामला दर्ज करवाया। वहीं पायल के इन आरोपों के अनुराग ने भी सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि पायल जो कह रही हैं वो सब झूठ है।

पढ़ें: फराज की मदद के लिए आगे आए सलमान, कश्मीरा ने पोस्ट कर जताया आभार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed