फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ICU में भर्ती फराज खान की मदद के लिए आगे आए सलमान खान, कश्मीरा ने पोस्ट कर जताया आभार

Thu, 15 Oct 2020 12:14 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 15 Oct 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
Faraaz Khan Actor News: Salman Khan Helps Faraaz Khan and Clear His All Medical Bills as Actor Admitted in ICU Kashmera Shah Post
फराज खान, सलमान खान, कश्मीरा शाह - फोटो : Instagram: @kashmera1

बॉलीवुड अभिनेता फराज खान इस समय अपनी जिदंगी के लिए जंग लड़ रहे हैं। फराज की तबीयत खराब है और वो अस्पताल में भर्ती हैं। जहां उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही हैं। फराज की हालत की जानकारी अभिनेत्री और फिल्म निर्माता पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। साथ ही पूजा ने फराज के लिए आर्थिक सहायता की मांग भी की थी। वहीं अब फराज की मदद के लिए बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान आगे आ गए हैं।

Faraaz Khan Actor News: Salman Khan Helps Faraaz Khan and Clear His All Medical Bills as Actor Admitted in ICU Kashmera Shah Post
फराज खान, पूजा भट्ट - फोटो : फाइल फोटो

दरअसल फराज खान को ब्रेन इंफेक्शन और निमोनिया डायग्नोस हुआ। वहीं उनकी आर्थिक स्थिति भी फिलहाल ठीक नहीं है। ऐसे में पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर फराज खान के इलाज के लिए लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। जिसके बाद फराज की मदद के लिए बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने हाथ बढ़ाया है। सलमान ने फराज के मेडिकल बिल का भुगतान किया है। इस बात की जानकारी अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने दी है।

Faraaz Khan Actor News: Salman Khan Helps Faraaz Khan and Clear His All Medical Bills as Actor Admitted in ICU Kashmera Shah Post
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कॉमेडियन और अभिनेता कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। कश्मीरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए सलमान की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ कश्मीरा ने लिखा, 'आप सच में एक अच्छे इंसान हैं। फराज की देखरेख और उनके मेडिकल बिल्स के भुगतान करने के लिए शुक्रिया।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

You are truly a great Human Being. Thank you for taking care of Faraaz Khan and his medical bills. Actor Faraaz Khan of Fareb game is in critical condition and Salman has stood by his side and helped him like he helps so many others. I am and will always remain a true admirer. If people don’t like this post I don’t care. You have a choice to unfollow me. This is what I think and fee. I think he is the most genuine person I have ever met in this film industry @beingsalmankhan

A post shared by Kashmera Shah (@kashmera1) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Faraaz Khan Actor News: Salman Khan Helps Faraaz Khan and Clear His All Medical Bills as Actor Admitted in ICU Kashmera Shah Post
कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक - फोटो : फाइल पोटो

कश्मीरा लिखती हैं, 'फरेब के एक्टर फराज खान की स्थिति नाजुक है और सलमान खान उनकी मदद के लिए खड़े हैं, जैसे उन्होंने कई लोगों की मदद की है। मैं एक सच्ची प्रशंसक हूं और हमेशा रहूंगी। अगर लोगों को नहीं पसंद हैं, तो मुझे फर्क नहीं पड़ता। आपके पास मुझे अनफॉलो करने की च्वॉइस है। मुझे लगता है कि वह सबसे सच्चे इंसान हैं, जिनसे मैं इंडस्ट्री में मिली हूं।'

विज्ञापन
Faraaz Khan Actor News: Salman Khan Helps Faraaz Khan and Clear His All Medical Bills as Actor Admitted in ICU Kashmera Shah Post
फराज खान - फोटो : File Photo

बता दें कि फराज खान के इलाज के लिए उनके परिवार ने एक फंड-राइजर वेबसाइट के जरिए लोगों से आर्थिक मदद की अपील की है। इस वेबसाइट में उन्होंने लिखा है कि फराज जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं ऐसे में उन्हें आप सभी की सहायता की जरूरत है। कृपया फराज को उनके इलाज की जरूरत के लिए पर्याप्त धन जुटाने में मदद करें। गौरतलब है कि फराज खान रानी मुखर्जी के साथ मेहंदी, दुल्हन बनूं मैं तेरी और फरेब सहित बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आए थे।

पढ़ें: उत्तर प्रदेश के सिनेमा घरों को छह महीने के लिए लाइसेंस फी की छूट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed