फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत ने फिर साधा बॉलीवुड पर निशाना, मीडिया की खिलाफत करने वालों को बताया 'लकड़बग्घा'

Thu, 15 Oct 2020 08:22 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 15 Oct 2020 08:22 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Attacks On Bollywood Celebrities Calls Them Hyenas Who Are Against Media
कंगना रणौत - फोटो : ANI

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत बॉलीवुड पर ही हमलावर होती जा रही है। कंगना लगातार बॉलीवुड के खिलाफ अपनी बयानबाजी तेज कर रही हैं। जिसकी वजह से वो सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले सुशांत की मौत मामले में, फिर महाराष्ट्र सरकार से उनका पंगा और अब बॉलीवुड के दिग्गजों का एकजुट होकर मीडिया की खिलाफत करना कंगना को रास नहीं आ रहा है। कंगना ने इसे लेकर अब एक बार फिर से बॉलीवुड पर हमला बोला है।

Kangana Ranaut Attacks On Bollywood Celebrities Calls Them Hyenas Who Are Against Media
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaDaily

कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगी हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बात बेबाकी से लिखती हैं। अब हाल ही में कंगना ने बॉलीवुड के एक खेमे की तुलना लकड़बग्घे तक से कर डाली। कंगना ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि इन लोगों को सेट पर काम कर रहे वर्कर्स की कोई चिंता नहीं है।

Kangana Ranaut Attacks On Bollywood Celebrities Calls Them Hyenas Who Are Against Media
कंगना रनौत और अन्य बॉलीवुड सितारे - फोटो : सेलेब्स के इंस्टाग्राम अकाउंट

कंगना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में कंगना कुछ वर्कर्स फिल्म के सेट पर काम कर रहे हैं। वीडियो को साझा करते हुए कंगना ने लिखा, 'बुलीवुड के सारे लकड़बग्घे उनका नाम लेने की वजह से मीडिया पर हमला करने के लिए इकट्ठा हो गए हैं। मैं उनसे पूछती हूं कि यह ऐसी एकता उस समय क्यों नहीं दिखाते, जब मजदूरों, औरतों और स्टंटमेन के साथ अन्याय होता है। ये अपने मानवाधिकारों की बात तो करते हैं, लेकिन दूसरों के मानवाधिकारों के लिए कोई जोश नहीं दिखाते।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Attacks On Bollywood Celebrities Calls Them Hyenas Who Are Against Media
आमिर, शाहरुख और सलमान खान - फोटो : फाइल फोटो

बता दें कि हाल ही में 34 प्रोडक्शन हाउसेज और 4 फिल्म संस्थाओं ने दिल्ली हाई कोर्ट में दो चैनलों और 4 पत्रकारों के खिलाफ एक वाद दायर किया है, जिसमें इन लोगों को बॉलीवुड के बारे में अपशब्द कहने से रोकने की मांग की गई है। यह वाद दायर करने वालों में सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, करण जौहर, राकेश रोशन, अनुष्का शर्मा और आदित्य चोपड़ा जैसे बड़े कलाकारों और निर्माताओं की कंपनियां शामिल हैं।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Attacks On Bollywood Celebrities Calls Them Hyenas Who Are Against Media
कंगना रनौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam

गौरतलब है कि कंगना लगातार इसके बाद से ही बॉलीवुड पर हमलावर हो रही हैं। कंगना अपने ट्वीट में हमेशा बॉलीवुड को बुलीवुड ही लिखती हैं। उनका मानना है कि यहां पर सभी को बुली ही किया जाता है। वहीं कंगना के हिसाब से बॉलीवुड नेपोटिज्म और भ्रष्टाचार का गढ़ है। 

पढ़ें: अभिनेता सौमित्र चटर्जी की Covid-19 रिपोर्ट निगेटिव, स्वास्थ्य में भी हुआ सुधार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed