आज है मीरा नायर का जन्मदिन
मीरा नायर का जन्मदिन और रणदीप हुड्डा ने शुरू की इस फिल्म की शूटिंग, ये हैं बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘हम काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं’ और ‘गोरे नहीं हम काले सही, हम नाचने गाने वाले सही..’ जैसे गानों और हाल के दिनों में गोरी और सांवली त्वचा को लेकर दुनिया भर में मचे हो हल्ले के बीच एक अनोखी हिंदी कॉमेडी फिल्म बनने जा रही है। हरियाणा की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में पहली बार चर्चित अभिनेता रणदीप हुड्डा की जोड़ी शोख और चंचल इलियाना डि क्रूज के साथ बनने जा रही है।
पढ़ें- ‘अनफेयर’ रणदीप हुड्डा को मिली हरियाणा की ‘लवली’, चर्चित कॉमेडी फिल्म की शुरुआत का एलान
संजय दत्त का वीडियो वायरल
बच्चों के साथ दुबई में वक्त बिताने के बाद संजू बाबा मुंबई लौट आए हैं। हाल ही में उन्हें एक सलून को बाहर स्पॉट किया गया। यहां वह बाल कटवाने के लिए आए थे, सामने आए वीडियो में उनका हेयरकट साफ देखा जा सकता है। इस दौरान संजय दत्त ने मीडिया को देखकर पोज भी दिया और सैलून के बाहर ही उनके साथ संक्षिप्त बातचीत की। अपनी कार की ओर बढ़ते हुए संजय दत्त ने मीडिया कर्मियों से कहा "अभी बीमार नहीं हूं, ऐसा मत लिखना"।
पढ़ें- दुबई से लौटने के बाद सलून के बाहर स्पॉट हुए संजय दत्त, मीडिया से कहा- 'अभी बीमार नहीं हूं, ऐसा मत लिखना'
बॉलीवुड अभिनेता फराज खान इन दिनों अपनी जिदंगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। वह बंगलूरू के एक अस्पताल में भर्ती हैं। जहां उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही हैं। फराज खान ने मेहंदी, दुल्हन बनूं मैं तेरी और फरेब सहित बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय किया है। उनके पास इलाज के लिए भी पैसे नहीं हैं।
पढ़ें- इस एक्टर ने सलमान खान को बनाया था सुपरस्टार, अब उसी के पास इलाज के लिए नहीं हैं पैसे, ICU में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा
मिस्त्र के मशहूर अभिनेता महमूद यासिन (Mahmoud Yacine) का काहिरा निधन हो गया है। वह 79 साल के थे। सोशल मीडिया पर पैंस अपने पसंदीदा अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। वह 20वीं सदी के मिस्त्र फिल्म जगत के स्तंभ माने जाते थे।
पढ़ें- मिस्त्र के मशहूर अभिनेता महमूद यासिन का 79 साल की उम्र में निधन