फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टार बनते ही बदले रानू मंडल के तेवर, बोलीं, बार-बार हवाई जहाज से मेरे घर से मुंबई...

Tue, 03 Sep 2019 12:23 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 03 Sep 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
After become Star Ranu Mondal disclose so many secrets
Ranu Mondal - फोटो : file photo
कभी रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर भीख मांगने वालीं रानू मंडल (Ranu Mondal) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। दिन प्रतिदिन रानू मंडल को लेकर कई खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में रानू मंडल ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। रानू ने हिमेश रेशमिया के साथ गए गानों का जिक्र भी किया। साथ ही, मुंबई में अपना घर बनाने की ख्वाहिश भी जाहिर की।


After become Star Ranu Mondal disclose so many secrets
Ranu Mondal and Himesh Reshammiya - फोटो : Social Media
खास बातचीत में रानू मंडल ने अपनी जीवन के उस सफर के बारे में बताया जिससे अभी तक लोग अंजान है। रानू मंडल ने कहा- 'मेरे जीवन की कहानी बहुत लंबी है। इस पर फिल्म भी बन सकती है। यह फिल्म बहुत ही खास होगी।'  मैं पांच छह गाने रिकॉर्ड कर चुकी हूं। बार-बार हवाई जहाज से मेरे घर से मुंबई आना कठिन है, इसलिए मैं मुंबई में अपना घर लेना चाहती हूं। हिमेश रेशमिया के साथ दो गीत गा चुकी हूं। मैं मुंबई में ही रहना चाहती हूं।

After become Star Ranu Mondal disclose so many secrets
Ranu Mondal and Feroz Khan - फोटो : file photo
बीते दिनों को याद करते हुए रानू मंडल कहती हैं- 'मैं फुटपाथ पर पैदा नहीं हुई थी। अच्छे परिवार से हूं लेकिन यह मेरी नियति थी कि  मैं माता-पिता से महज 6 महीने की उम्र में ही अलग हो गई थी।' 'दादी ने पालापोसा। हमारे पास घर था लेकिन उसे चलाने के लिए लोगों की जरूरत होती है। कई दिन अकेलेपन के थे। मैंने बहुत संघर्ष किया लेकिन हमेशा से ही भगवान पर भरोसा रहा। मैं परिस्थिति के मुताबिक गाना गाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
After become Star Ranu Mondal disclose so many secrets
Ranu Mondal - फोटो : Social Media
रानू ने कहा- ऐसा नहीं था कि मुझे गाना गाने का मौका दिया गया, मुझे गाना गाने से प्यार था। इस वजह से मैं गाना गाती थी।'  'मैं लता मंगेशकर के गाने सीखती थी। मैंने उनसे रेडियो और कैसेट से सीखा। शादी के बाद पश्चिम बंगाल से मुंबई शिफ्ट हो गए। मेरे पति फिल्म अभिनेता फिरोज खान के घर में रसोइया था। उस वक्त उनका बेटा फरदीन कॉलेज में था। वो लोग हमारे साथ बहुत अच्छा व्यवहार करते थे बिल्कुल अपने परिवार के सदस्यों की तरह।  
विज्ञापन
After become Star Ranu Mondal disclose so many secrets
Ranu Mondal - फोटो : file photo
रानू मंडल कहती हैं कि पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन से लेकर पहली फिल्म के गाने के रिकॉर्डिंग तक उनका सफर आसान नहीं था। एक छोटे से वीडियो ने रानू मंडल की किस्मत ऐसी चमकाई कि हर कोई उनकी मधुर आवाज का दीवाना है। रेलवे स्टेशन से रिकॉर्डिंग तक का रानू का सफर तो सबके सामने है कि कैसे वह सेंसेशन बन गईं। सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर उन्हें अपना जीवनयापन करना पड़ा? 

पढ़ें: मलाइका अरोड़ा की तस्वीर पर अर्जुन कपूर के चाचा ने किया कमेंट, 'तुम्हारे घर का फोटोग्राफर...'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed