फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर सलमान के साथ 'रोमांस' करेगी टाइगर की गर्लफ्रेंड, 'भारत' के बाद मिली एक और बड़े बजट की फिल्म

Mon, 14 Jan 2019 12:21 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 14 Jan 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
After Bharat Disha Patani will again share screen with Salman Khan in Kick 2 film
disha patani

दिशा पाटनी की किस्मत इस वक्त उनके साथ है। अरे जनाब ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि जो खबर सामने आई है वह इस बात की ओर इशारा कर रही है। दिशा इस वक्त सलमान खान के साथ 'भारत' फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म के बाद दिशा एक और फिल्म में दबंग खान के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

After Bharat Disha Patani will again share screen with Salman Khan in Kick 2 film
disha patani salman khan - फोटो : twitter

यह खुलासा मुंबई मिरर ने अपनी रिपोर्ट में किया है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक दिशा पाटनी 'भारत' फिल्म के बाद 'किक 2' फिल्म में नजर आएंगी। कुछ दिन पहले दिशा को साजिद नाडियाडवाला के ऑफिस जाते हुए दिखाई दी थीं। कहा जा रहा है कि दिशा पाटनी की साजिद के ऑफिस में जाने का कनेक्शन इसी 'किक 2' से जुड़ा है।

After Bharat Disha Patani will again share screen with Salman Khan in Kick 2 film
kick - फोटो : twitter

खबरों की मानें तो दिशा पाटनी का 'किक 2' में अहम रोल है। हालांकि क्या किरदार निभाएंगी इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है। कहा जा रहा है कि 'किक 2' की शूटिंग इस साल के आखिर तक शुरू हो सकती है। 'किक 2' फिल्म साल 2014 में आई 'किक' फिल्म की फ्रेंचाइजी है। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने डायरेक्ट किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
After Bharat Disha Patani will again share screen with Salman Khan in Kick 2 film
disha patani - फोटो : File Photo

'भारत' फिल्म में दिशा पाटनी के रोल की बात करें तो इसमें सलमान की बहन का रोल निभाती दिखेंगी। इस फिल्म में दिशा के अलावा कटरीना कैफ, तब्बू, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर भी हैं। सलमान के साथ दिशा की यह पहली फिल्म है।

विज्ञापन
After Bharat Disha Patani will again share screen with Salman Khan in Kick 2 film
salman khan katrina kaif - फोटो : instagram

फिल्म ‘भारत’ साल 2014 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओड टू माई फादर’ की कहानी पर आधारित है। सलमान की दूसरी फिल्मों की ही तरह यह फिल्म भी एक्शन से भरपूर होगी। इस फिल्म में सलमान खान 5 अलग-अलग लुक में नजर आएंगे। कटरीना से पहले इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा थी। प्रियंका के आखिरी मौके पर इस फिल्म से किनारा कर लिया जिसके बाद कटरीना को लिया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed