सब्सक्राइब करें

हिमांश कोहली से ब्रेकअप के बाद नेहा कक्कड़ का एक और वीडियो वायरल, बेसुध होकर कर रहीं डांस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 27 Jan 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
After breakup with Himansh Kohli Neha Kakkar dance video viral on instagram
Neha Kakkar - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर इन दिनों नेहा कक्कड़ छाई हुई हैं। कुछ दिन पहले ही नेहा कक्कड़ हिमांश कोहली से ब्रेकअप की वजह से चर्चा में थीं तो वहीं एक शो के दौरान उन्होंने रणबीर कपूर को प्रपोज कर दिया। इन सबके बीच नेहा कक्कड़ एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी हुई हैं जिसकी वजह नेहा कक्कड़ का नया वीडियो है। इस वीडियो में नेहा कक्कड़ को कुछ लोग कह रहे हैं कितनी मोटी हो गईं।

After breakup with Himansh Kohli Neha Kakkar dance video viral on instagram
Neha Kakkar - फोटो : Instagram

इस वीडियो को नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। नेहा कक्कड़ के इस वीडियो को अब तक ढाई लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो में नेहा कक्कड़ के अलावा तीन और लोग दिखाई दे रहे हैं। सभी ने काले रंग के कपड़े पहने हुए हैं। वीडियो के पीछे ढोल के साथ आवाज सुनाई दे रही है कितने मोटे हो गए। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#MoteKitneHoGaye 🤣 💃🏻@kushalsampat @ritikavatsmakeupandhair @vibhorparashar3official @kunalpanditkp 🤗🥳 . . #NehaKakkar #KunalPandit #VibhorParashar #FunnyTikTok #TikTokIndia #Bhangda #Bhangra #Punjabi

A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar) on

After breakup with Himansh Kohli Neha Kakkar dance video viral on instagram
neha kakkar - फोटो : Instagram

वीडियो में आप देखेंगे कि ढोल और गाने के बोल पर नेहा कक्कड़ अपने दोस्तों के साथ जमकर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर नेहा के इस डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। बीते दिनों नेहा कक्कड़ हिमांश कोहली से ब्रेकअप की खबरें काफी वायरल हुई थीं। यहां तक कि शो के दौरान नेहा फूट फूट कर रोने भी लगी थीं। यहां तक कि इंस्टाग्राम पर नेहा कक्कड़ ने यह भी लिखा था कि वह इस वक्त डिप्रेशन में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
After breakup with Himansh Kohli Neha Kakkar dance video viral on instagram
नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली - फोटो : Instagram

इंस्टाग्राम स्टोरी पर नेहा कक्कड़ ने लिखा था - 'हां, मैं डिप्रेशन में हूं। सभी नकारात्मक सोच वाले लोगों को शुक्रिया जो मुझे जिंदगी का सबसे बुरा दिन देने में कामयाब हो गए। सभी को बधाई हो। मैं आप लोगों से एक बात साफ कर देना चाहती हूं। बात सिर्फ एक या दो लोगों की नहीं है। बात पूरी दुनिया की है जो मेरी पर्सनल जिंदगी में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। मैं उन लोगों को शुक्रिया कहना चाहती हूं जो मुझे और मेरे काम को पसंद करते हैं।'

विज्ञापन
After breakup with Himansh Kohli Neha Kakkar dance video viral on instagram
Neha Kakkar and himansh kohli

आपको बता दें, नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली एक दूसरे को 4 साल से डेट कर रहे थे। नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली ने वीडियो एलबम 'हमसफर' में साथ काम किया था। इसके बाद से ही दोनों में करीबियां बढ़ गई थीं। फिर इंडियन आइडल के मंच पर आकर हिमांश ने नेहा के लिए अपने प्यार को कंफर्म कर दिया था। ब्रेकअप के बाद नेहा और हिमांश ने अपने-अपने अकाउंट से एक-दूसरे की शेयर की हुई फोटो और वीडियो को डिलीट कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed