{"_id":"5e3d25a28ebc3ee5e86a4bfd","slug":"after-chhapaak-panga-street-dancer-3d-tanhaji-beats-saif-ali-khan-starrer-jawaani-jaaneman","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छपाक, पंगा, स्ट्रीट डांसर के बाद तानाजी ने जवानी जानेमन को धोया, अजय की फिल्म का बना नया रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
छपाक, पंगा, स्ट्रीट डांसर के बाद तानाजी ने जवानी जानेमन को धोया, अजय की फिल्म का बना नया रिकॉर्ड
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 07 Feb 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
तानाजी, जवानी जानेमन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन अभिनीत तानाजी द अनसंग वॉरियर नया इतिहास लिख रही है। अपने साथ रिलीज हुई छपाक, उसके बाद रिलीज हुई पंगा और स्ट्रीट डांसर के बाद तानाजी ने सैफ अली खान की फिल्म जवानी जानेमन को भी धो दिया है। तानाजी ने चौथे हफ्ते में जितनी कमाई की है, उतनी कमाई फिल्म जवानी जानेमन रिलीज के पहले हफ्ते में भी नहीं कर पाई।
2 of 4
Tanhaji The Unsung Warrior
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
निर्देशक ओम राउत की मराठा योद्धा तानाजी पर बनी बायोपिक ने रिलीज के चौथे हफ्ते में 21.65 करोड़ की कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर अब तक 259.52 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 118.91 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते में 78.54 करोड़ रुपये और तीसरे हफ्ते में 40.42 करोड़ रुपये कमाए।
3 of 4
Tanhaji The Unsung Warrior
- फोटो : social media
तानाजी की चौथे हफ्ते की कमाई सैफ अली खान और आलिया फर्नीचरवाला की फिल्म जवानी जानेमन की पहली हफ्ते की कमाई पर भारी पड़ी है। पहले दिन अनुमान से कम ओपनिंग लेने वाली जवानी जानेमन पहले हफ्ते में सिर्फ 20.21 करोड़ रुपये ही कमा सकी। फिल्म ने शुक्रवार को 3.24 करोड़ रुपये, शनिवार को 4.55, रविवार को 5.04, सोमवार को 2.03, मंगवार को 1.94, बुधवार को 1.86 करोड़ और गुरुवार को 1.55 करोड़ रुपये की कमाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
street dancer 3d
- फोटो : social media
वरुण धवन और श्रद्धा कपूर अभिनीत रेमो डिसूजा की फिल्म स्ट्रीट डांसर दूसरे हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर हांफने लगी। दबंग फ्रेंचाइजी के बाद हिंदी सिनेमा की ये दूसरी फ्रेंचाइजी रही जिसने तीसरी कड़ी तक आते आते अपना आकर्षण खोना शुरू कर दिया है। फिल्म ने दो हफ्तों में कुल 71.36 करोड़ रुपये कमाए। इसकी पिछली कड़ी ने पहले हफ्ते में ही 71.78 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।