निर्देशक मोहित सूरी की फिल्म 'आशिकी 2' की ब्लॉकबस्टर कामयाबी से पलक झपकते ही हिंदी सिनेमा के सुपर सितारे बन गए आदित्य रॉय कपूर को अब मलंग में फिर मोहित का साथ मिला है। अमर उजाला से खास बातचीत में आदित्य बता रहे हैं अपने बरसों पुराने उस सपने के बारे में जो इस फिल्म में पूरा हो रहा है।
आशिकी 2 का आशिक बना एंग्री यंग मैन, अमर उजाला से बोले आदित्य- 'मलंग में लोग मेरा नया रूप देखेंगे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहित सूरी और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी सात साल बाद फिर साथ है, क्या कुछ नया करने वाले हैं आप दोनों?
हमने शुरू से यह तय कर रखा था कि अगर हम फिर साथ काम करेंगे तो कुछ अलग करेंगे। पिछली बार हमने रोमांटिक फिल्म की थी इस बार हमने एक्शन थ्रिलर बनाई है। मैं ऐसी फिल्मों का बचपन से ही बहुत बड़ा फैन हूं लेकिन कभी करियर में मुझे वह करने को नहीं मिला। मुझे किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत थी जो मुझमें कुछ अलग देख सके और मोहित वही व्यक्ति थे। यह मेरे लिए भी एक मौका रहा कि मैं अपने दूसरे रूप को भी निखार सकूं। मलंग में लोग मेरा नया रूप देखेंगे।
रोमांटिक हीरो की छवि के क्या नफा नुकसान हैं?
इसके सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलू हैं। लोगों को जब आपका काम पसंद आता है तभी वह आपको इस तरह का तमगा देते हैं। एक अभिनेता के तौर पर मैं यह मानता हूं कि यह मेरा शुरुआती दौर है। बहुत सारी श्रेणियां है जिन्हें मैं देखना पसंद करता हूं, इनमें कॉमेडी, एक्शन, रोमांस भी शामिल है। मैं वह सभी तरह की फिल्में करना पसंद करता हूं जिन्हें मैं देखना भी पसंद करता हूं।
एक सितारे का सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना कितना जरूरी होता है?
मैं अब भी अपने अंदर सोशल मीडिया की आदत डालने की कोशिश कर रहा हूं। छह महीने पहले तक तो मैं सोशल मीडिया पर था ही नहीं। मैं एक साथ कई काम करने वाला व्यक्ति नहीं हूं। जब मैं फिल्म करता हूं तो सिर्फ वही कर रहा होता हूं। आज के दौर के अनुसार यह जरूरत बन गई है। मेरे लिए इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि मैं अपने फैंस से मुखातिब हो सकता हूं।
10 साल के करियर में आपने इतनी ही फिल्में की हैं, इस दौरान किसी चीज को लेकर मलाल रहा?
मेरे अनुसार जो भी होता है वह एकदम सही समय पर ही होता है। मैंने जो सफर बिताया है मैं उसी से निकले परिणाम की उम्मीद कर सकता हूं। मुझे कॉमेडी फिल्म करनी है। अनुराग बसु के साथ मैं एक फिल्म कर रहा हूं जिसमें मुझे कुछ हद तक यह करने का मौका मिल भी जाएगा। लेकिन मुझे इससे भी अधिक इस श्रेणी की फिल्में करनी है। अब ऐसी फिल्में धीरे-धीरे मेरे पास आ भी रही हैं।