{"_id":"5e3d07b78ebc3ee5ec094dcd","slug":"jagjit-singh-birthday-special-know-about-his-life-secret","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संघर्षों से भरा था जगजीत सिंह का जीवन, बेटे की मौत के बाद संगीत से होना चाहते थे दूर लेकिन..","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संघर्षों से भरा था जगजीत सिंह का जीवन, बेटे की मौत के बाद संगीत से होना चाहते थे दूर लेकिन..
'गजल किंग' कहे जाने वाले बेहतरीन गायक जगजीत सिंह का आज जन्मदिन है । जगजीत सिंह ने हिंदी के अलावा कई अन्य भाषाओं में भी गाने गाए । उनका जन्म राजस्थान के एक सिख परिवार में हुआ था । पहले उनका नाम जगजीवन सिंह था बाद में उन्होंने इसे जगजीत सिंह कर लिया था । उनकी पढ़ाई जालंधर से हुई थी । जगजीत सिंह ने 1961 में अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो में गाने से शुरू की थी ।
2 of 6
jagjit singh
जगजीत सिंह ने संगीत की शुरुआती शिक्षा पंडित छगन लाल शर्मा और उस्ताद जमाल खान से ली थी । 1965 में जगजीत सिंह अपने परिवार को बिना बताए मुंबई आ गए । काफी स्ट्रगल के बाद जगजीत सिंह को हिंदी सिनेमा में गाने का मौका मिला । 1967 में जब जगजीत काम ढूंढ रहे थे तब उनकी मुलाकात चित्रा दत्ता से हुई । चित्रा उस वक्त शादीशुदा थीं ।
3 of 6
jagjit singh and chitra
चित्रा और जगजीत एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे । दिसंबर 1969 में चित्रा ने अपने पति को तलाक दे दिया और जगजीत से शादी कर ली थी। चित्रा ने एक इंटरव्यू में जगजीत सिंह के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था । उन्होंने कहा था, 'जब मैं 22 साल की थी तब मैंने पहली बार जगजीत सिंह का गाना सुना था। मुझे उनकी आवाज बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। लेकिन धीरे-धीरे मैं उनकी आवाज की दीवानी हो गई।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
jagjit singh
बता दें कि जगजीत सिंह, चित्रा के गुरु भी रहे । जगजीत सिंह और चित्रा सिंह एक साथ कॉन्सर्ट करते थे। साल 1980 तक जगजीत सिंह गजल किंग बन चुके थे। प्राइवेट एलबम के साथ जगजीत ने फिल्मों में भी कई गजलें गाईं जिनमें 'प्रेम गीत', 'अर्थ', 'जिस्म', 'तुम बिन', 'जॉगर्स पार्क' जैसी फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 6
jagjit singh
चित्रा और जगजीत सिंह का एक बेटा विवेक हुआ । 20 साल की उम्र में विवेक की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस वजह से जगजीत और उनकी पत्नी काफी दुखी रहने लगे थे। जगजीत संगीत की दुनिया से दूर हो जाना चाहते थे । करीब एक साल तक उन्होंने कोई गाना नहीं गाया । धीरे-धीरे उन्होंने संगीत की दुनिया में फिर वापसी की। वहीं उनकी पत्नी ने बेटे की मौत से दुखी होकर अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।