दिव्या भारती बेहद कम उम्र में एक ऐसी अभिनेत्री बन गईं थीं जिसके साथ काम करने के लिए डायरेक्टरों की लाइन लगी थी। 1992 में तीन हिट फिल्मों के बाद 5 अप्रैल 1993 को 19 साल की दिव्या की अचानक मौत हो गई। लगभग 11 बजे, रात को दिव्या मुंबई के वर्सोवा में अपने पांचवें मंजिल के अपार्टमेंट की बालकनी से गिर गईं। सुबह तक सारी इंडस्ट्री को पता चल गया कि दिव्या मर गई हैं। दो दिन बाद हिंदू रीति रिवाज से दिव्या का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दुल्हन वाली लाल चुनरी ओढ़े दिव्या की वह आखिरी तस्वीर लोगों के दिमाग में टंक गई। इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री के तमाम दिग्गज मौजूद थे।
दिव्या भारती की मौत के बाद फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान घटी थी अजीब घटना, डर से सहम गए थे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिन फिल्म प्रॉजेक्ट्स का दिव्या हिस्सा थीं उसमें उनके जैसे दिखने वाली शख्स का इस्तेमाल हुआ या फिर किसी और अभिनेत्री ने उनका रोल निभाया। 1994 की फिल्म 'लाडला' में उनकी जगह ली श्रीदेवी ने। दिव्या फिल्म का एक बड़ा हिस्सा शूट कर चुकी थीं और उनकी फुटेज इंटरनेट पर भी उपलब्ध है।
क्या हुआ था उस दिन
एक साक्षात्कार में दिव्या के परिवार वालों ने बताया था कि दिव्या अपने दोस्तों के साथ थीं। रात 10 बजे फोन आया कि किसी काम की वजह से फैशन डिजाइनर घर पर हैं। दिव्या को उनके भाई घर छोड़ कर गये। कुछ देर में फोन आ गया कि वो बालकनी से गिर गईं।
आयशा जुल्का ने बताया, "बहुत समय तक तो विश्वास ही नहीं हुआ। एक और अजीब बात है कि शायद वो खुद कुछ जानती थीं। वो हमेशा कहती थीं कि जल्दी करो, जल्दी चलो, जिंदगी छोटी है। उन्होंने साफ साफ नहीं कहा लेकिन शायद इंसान को अंदर से एक 'इंपल्स' होता है। उन्हें हर काम जल्दी करना था। उनको सब कुछ जिंदगी में जल्दी मिल रहा था। वो खुद कहतीं कि उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा। ऐसा लगता है कि उन्हें पता था कि हमारे बीच ज्यादा नहीं रहना।"
महज 14 साल की उम्र में दिव्या भारती का फिल्मों से नाता जुड़ा। उनको एक के बाद एक फिल्में मिलीं और एक के बाद एक वो प्रोजेक्ट्स उनके हाथ से निकले। उनका रोल किसी और हीरोइन को चला गया या फिर उनकी निर्देशक से अनबन हुई। एक साल तक यही हुआ। उन्होंने फिर एक ब्रेक लेने का फैसला किया। जब वो छुट्टियों के लिए गईं थीं तो उन्हें जल्द मुंबई आने के लिए बोला गया।